अशोक गहलोत ने ऐसा कौनसा सच बताया जो BJP को लग सकता है कड़वा, जानें पूरा मामला
Advertisement

अशोक गहलोत ने ऐसा कौनसा सच बताया जो BJP को लग सकता है कड़वा, जानें पूरा मामला

भाजपा NCRB के आंकड़ों का हवाला देते हुए राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को घेरती आई है. अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनसीआरबी के आंकड़ों को साझा करते हुए उसे बीजेपी के लिए एक कड़वा सच बताया है.

अशोक गहलोत ने ऐसा कौनसा सच बताया जो BJP को लग सकता है कड़वा, जानें पूरा मामला

Ashok Gehlot : भाजपा NCRB के आंकड़ों का हवाला देते हुए राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को घेरती आई है. अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनसीआरबी के आंकड़ों को साझा करते हुए उसे बीजेपी के लिए एक कड़वा सच बताया है. मुख्यमंत्री गहलोत ने एनसीआरबी से जुड़े 8 आंकड़े जनता के सामने रखें और भाजपा को निशाने पर लिया. आप भी पढ़ें आखिर मुख्यमंत्री गहलोत ने किस सच को जनता के सामने रखा है.

CM गहलोत ने ट्वीट किया कि वो सच जो भाजपा को कड़वा लगेगा क्योंकि NCRB के आंकड़ों के मुताबिक-

1. प्रति लाख जनसंख्या पर महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में देश में भाजपा शासित असम, केन्द्र शासित पुलिस वाला राज्य दिल्ली, हरियाणा टॉप 5 राज्यों में हैं.  

2. महिलाओं के साथ दुष्कर्म के सर्वाधिक मामले भाजपा शासित मध्य प्रदेश में हैं.  

3. हत्या, महिलाओं के विरुद्ध अपराध एवं अपहरण में भाजपा शासित उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है.  

4. नाबालिगों से बलात्कार यानी पॉक्सो एक्ट के मामले में मध्य प्रदेश देश में पहले स्थान पर है जबकि राजस्थान 12वें स्थान पर है.  

 

5. NCRB रिपोर्ट में 2019 की तुलना में 2021 में राजस्थान में महिलाओं के विरुद्ध अपराध कम हुए हैं जबकि भाजपा शासित मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश में अपराध बढ़े.  

6. मणिपुर में  महिलाओं के साथ जिस तरह की घटनाएं हुई हैं वो पूरी दुनिया ने देखा है.  

7. जोधपुर में बलात्कार के मामलों में ABVP के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आरोपी हैं.  

8. राजस्थान में FIR के अनिवार्य पंजीकरण की नीति के बावजूद 2021 में 2019 की तुलना में करीब 5% अपराध कम दर्ज हुए हैं जबकि MP, हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड समेत 17 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में अपराध अधिक दर्ज हुए हैं.  

राजस्थान में महिलाओं की पूरी सुनवाई होती है एवं पुलिस अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है. सिर्फ मणिपुर एवं BJP शासित राज्यों की असफलताओं से ध्यान हटाने के लिए केन्द्र व राज्य के BJP नेता राजस्थान को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं. राजस्थान ये बदनामी का प्रयास नहीं सहेगा और राजस्थानियों को गलत तरीके से बदनाम कर नीचा दिखाने के भाजपा के कुप्रयास का प्रदेशवासी समय आने पर जवाब देंगे.

ये भी पढ़ें- 

 राजस्थान सरकार लाखों किसानों को दिलाएगी कर्ज से मुक्ति, इस आयोग के गठन से बैंक अब नहीं कर पाएंगे जमीन नीलाम

 Ajmer: हेलीकॉप्टर से नहीं कर सके विदाई तो बेटे ने मां के लिए लिमोजीन से बनाया रिटायरमेंट का पल यादगार, छलके खुशी के आंसू

Trending news