लाडनूं में भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति की होगी बैठक, तैयारियों में जुटे भाजपाई
Advertisement

लाडनूं में भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति की होगी बैठक, तैयारियों में जुटे भाजपाई

आगामी 20 मई को जैन विश्व भारती लाडनूं मे आयोजित होने वाले बैठक को लेकर मीडिया प्रभारी बनवारी शर्मा व भाजपा जिला महामंत्री रामाकिशन खीचड़ ने बताया की कार्य समिति में प्रदेश के प्रमुख जिम्मेदारी वाले दायित्ववान कार्यकर्ता इस कार्यसमिति मे सम्मलित होंगे. नागौर जिले के इतिहास मे भाजपा की स्थापना के बाद पहली बार कार्यसमिति आयोजित हो रही है.

लाडनूं में भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति की होगी बैठक, तैयारियों में जुटे भाजपाई

Nagaur News: जिले के लाडनूं में पहली बार भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की प्रदेश कार्य समिति की बैठक का आयोजन होगा. इसको लेकर भाजपाई जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं. बैठक जैन विश्व भारती में आयोजित होगी. जिसमें भाजपा के प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेता भाग लेंगे.

लाडनूं में पहली बार BJP राजस्थान की प्रदेश कार्य समिति की बैठक

जानकारी के अनुसार आगामी 20 मई को जैन विश्व भारती लाडनूं मे आयोजित होने वाले बैठक को लेकर मीडिया प्रभारी बनवारी शर्मा व भाजपा जिला महामंत्री रामाकिशन खीचड़ ने बताया की कार्य समिति में प्रदेश के प्रमुख जिम्मेदारी वाले दायित्ववान कार्यकर्ता इस कार्यसमिति मे सम्मलित होंगे. उन्होंने बताया कि नागौर जिले के इतिहास मे भाजपा की स्थापना के बाद पहली बार कार्यसमिति आयोजित हो रही है.

जिसको लेकर कार्यकर्ताओ में उत्साह है. भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओडिंट व जिला संगठन प्रभारी अशोक सैनी की अगुवाई मे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की टोली कार्यसमिति को सफल बनाने के लिए लगी हुई है. भाजपा में प्रत्येक तीन महीने में प्रदेश की कार्यसमिति आयोजित की जाती है.

कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

लाडनूं में होने वाले भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी, प्रदेश मंत्री व जिला संगठन प्रभारी अशोक सैनी , प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया, जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह औडिंट ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर व्यवस्था संबंधी अलग अलग जिम्मेदारीयां सौंपी है.

राष्ट्रीय व प्रदेश के कई नेता शामिल होंगे

 प्रदेश कार्यसमिति मे प्रदेश भाजपा प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहाटकर, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश माथुर ,केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, कैलाश चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, सांसद कनकमल कटारा, राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य व विशेष आमंत्रित सदस्य सभी जिलों के जिला अध्यक्ष व प्रमुख दायित्ववान कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे.

Trending news