21 अक्टूबर को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का कोटा दौरा, रामगंजमंडी से पहुंचेंगे 10,000 कार्यकर्ता
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1394386

21 अक्टूबर को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का कोटा दौरा, रामगंजमंडी से पहुंचेंगे 10,000 कार्यकर्ता

बैठक में विधायक मदन दिलावर ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के दौरे की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई, जिसमें क्षेत्र के रामगंजमंडी, मोड़क, चेचट, खैराबाद और सुकेत के भाजपा मंडल अध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों महामंत्रियों और पदाधिकारियों को दौरे में अधिक कार्यकर्ताओ को शामिल करवाने की योजना बनाई.

21 अक्टूबर को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का कोटा दौरा, रामगंजमंडी से पहुंचेंगे 10,000 कार्यकर्ता

Ramganjmandi: कोटा जिले की रामगंजमंडी के स्थानीय विधायक भाजपा प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली. बैठक में 21 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कोटा दौरे की चर्चा की.

साथ ही भाजपा प्रदेश महामंत्री रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर ने विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के अपेक्षित पदाधिकारियों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की पहुंचने की तैयारियां करने को कहा. 

यह भी पढे़ं- Ramganj Mandi: ट्रक से गिरकर ड्राइवर की मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

बैठक शहर के भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र के 5 भाजपा मंडल के मोर्चा अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पालिका पार्षद और भाजपा के विभिन्न मोर्चा के अध्यक्षों ने बैठक में भाग लिया. 

वहीं, बैठक में विधायक मदन दिलावर ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के दौरे की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई, जिसमें क्षेत्र के रामगंजमंडी, मोड़क, चेचट, खैराबाद और सुकेत के भाजपा मंडल अध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों महामंत्रियों और पदाधिकारियों को दौरे में अधिक कार्यकर्ताओ को शामिल करवाने की योजना बनाई. सभा में करीब 10 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे.

 

Trending news