भोपालगढ़: मंडल कार्यसमिति की बैठक में मिशन-2023 पर हुई चर्चा, तैयार की गई रुपरेखा
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1249313

भोपालगढ़: मंडल कार्यसमिति की बैठक में मिशन-2023 पर हुई चर्चा, तैयार की गई रुपरेखा

जोधपुर जिले के भोपालगढ़ मंडल कार्यसमिति की बैठक जोधपुर रोड़ स्थित महादेव टेंट हाउस पर आयोजित की गई.

भोपालगढ़: मंडल कार्यसमिति की बैठक में मिशन-2023 पर हुई चर्चा, तैयार की गई रुपरेखा

Bhopalgarh: जोधपुर जिले के भोपालगढ़ मंडल कार्यसमिति की बैठक जोधपुर रोड़ स्थित महादेव टेंट हाउस पर आयोजित की गई. भारतीय जनता पार्टी भोपालगढ़ मंडल कार्यसमिति के मंडल अध्यक्ष रामविलास जलवानिया की अध्यक्षता और मंडल प्रभारी जिला जिला उपाध्यक्ष दयाराम सैल की मौजूदगी में आयोजित की गई. बैठक में आगामी 2023 के विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से ही तैयारियां शुरु करने को लेकर चर्चा किए जाने के साथ ही इस संबंध में आवश्यक रुपरेखा भी तैयार की गई.
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्याम सोलंकी ने बताया कि भाजपा भोपालगढ़ मंडल कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के विधानसभा संगठन प्रभारी और देहात जिला उपाध्यक्ष दयाराम चौधरी ने पार्टी और संगठन की प्रमुख गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए इनमें ग्रामीण इलाकों के ज्यादा से ज्यादा लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी का भी आह्वान किया. इस दौरान पार्टी-संगठन का विस्तार करने पर जोर देते हुए बूथ प्रमुख और पन्ना प्रमुख जल्द बनाने के भी निर्देश दिए. 

ये भी पढ़े- फलोदी वादे पर खरे उतरे MP गजेंद्र सिंह शेखावत, अस्पताल को मिलेगी सीटी स्कैन मशीन

एकजुटता के साथ काम करेगी पार्टी 
वहीं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष रामलाल मेघवाल ने पदधिकारियीं से गांवों में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को भाजपा के साथ अधिक से अधिक जोड़ने का आह्वान किया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष रामविलास जलवानिया ने कहा कि शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख नियुक्त कर पार्टी पूरी एकजुटता के साथ काम करेगी और संगठन को मजबूत कर कांग्रेस सरकार के 4 साल के कार्यकाल की विफलताओं के बारे में आमजन को बताने का संदेश दिया. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार के 8 साल के कार्यकाल व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पूरी एकजुटता के साथ प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार समय पर पार्टी का काम करने का भी आह्वान किया. 
इसके अलावा बैठक में पार्टी के सभी मोर्चों को भी अपने-अपने संगठन की मंडल स्तर पर बैठक रखने बारे में भी चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ कार्य करते हुए कार्यकर्ताओं के दम पर 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का भी संकल्प किया. वहीं बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता हरेंद्र देवड़ा को पार्टी में भोपालगढ़ शहर संयोजक नियुक्त किया गया. 

ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष कुंभाराम जाखड़, महामंत्री सत्यनारायण लखपति, भैराराम सारण, किसान मोर्च जिला उपाध्यक्ष और सरपंच बागोरिया अर्जुनसिंह शक्तावत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम सोलंकी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रवण गोदारा, ओबीसी मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी सूरजभान बिश्नोई, हप्पाराम गोदारा, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष महबूब अली कुरैशी, युवा मोर्चा जिला मंत्री सतीश जलवानिया नाड़सर, दुर्गसिंह, उपसरपंच प्रह्लाद गुर्जर, पारस चौहान व कोषाध्यक्ष रामस्वरूप सोलंकी समेत सभी मंडल पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, सभी मोर्चों के मंडल पदाधिकारियों व पार्टी से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लेकर आगामी 2023 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प किया गया.

अपने जिले की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Trending news