जालौर: जन आक्रोश आंदोलन को लेकर भाजपा की जिला बैठक हुई संपन्न
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1459652

जालौर: जन आक्रोश आंदोलन को लेकर भाजपा की जिला बैठक हुई संपन्न

Jalore News: जन आक्रोश आंदोलन की कार्ययोजना को लेकर जिला स्तरीय बैठक जालौर में भाजपा जिला मुख्यालय पर संपन्न हुई. 

जालौर: जन आक्रोश आंदोलन को लेकर भाजपा की जिला बैठक हुई संपन्न

Jalore News: भाजपा के जन आक्रोश आंदोलन की कार्ययोजना को लेकर जिला स्तरीय बैठक जालौर में भाजपा जिला मुख्यालय पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला एवं विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम के संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा की. 

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित जन आक्रोश आंदोलन के अंतर्गत राजस्थान सरकार की नाकामियों को जनता के सामने गुजागर कर जन जागृति का काम किया जाएगा. उन्होंने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार को बने 4 वर्ष बीत गए हैं, लेकिन जनता के हित में एक भी काम पूरा नहीं कर सके. राजस्थान में जहां किसान वर्ग से लेकर आम आदमी, महिला और युवाओं में सरकार के प्रति रोष हैं, वहीं कांग्रेस सरकार कभी अपनी सत्ता बचाने के लिए तो कभी अपने राजकुमार को बचाने के लिए दिल्ली में बैठी रहती है.

बैठक में आंदोलन के जिला प्रभारी मंहत प्रतापपुरी महाराज ने आंदोलन के कार्यों की जानकारी लेकर बताया कि भाजपा संगठन सिर्फ चुनावों के समय जनता के बीच नहीं जाता, वो वर्ष के 365 दिनों तक कार्य करने वाला राजनीतिक संगठन है. जनता सेवा का प्रण लेकर कार्य करने वाले भाजपा कार्यकर्ता एक बार पुनः जनता की समस्याओं को जानने के लिए एवं कांग्रेस सरकार की नाकामियों के प्रति जन जागृति करने के लिए जनता के बीच जाएगी. कांग्रेस के लिए जनता केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम बन गया है, जिन्हें झूठे, लोकलुभावनें वादों के जरिए फसाकर छलने का कार्य करती आई हैं, लेकिन जनता सजग हो चुकी हैं और राष्ट्र के नवनिर्माण के यज्ञ में अपना सहयोग करने के लिए पूर्णतः तैयार हैं. 

आंदोलन के जिला संयोजक के रूप में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया अभियान की रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए बताया है कि प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम को जिला फिर विधानसभा एवम् प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुंचाया जाएगा.

कार्यक्रम में जिला स्तरीय यात्रा के आयोजन के बाद यात्रा प्रत्येक विधानसभा अनुसार ग्राम पंचायतों से होते हुए पुनः जिला केंद्र पर पहुंचेगी. यात्रा के सफल आयोजन हेतु संगठन द्वारा दिवस प्रमुख, जिला समिति और विधानसभा स्तरीय समिति का निर्माण किया जा चुका हैं. 

इस दौरान कार्यक्रम में कार्यक्रम के जिला प्रभारी मंहत प्रतापपुरी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग भाजयुमो मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, जालोर विधानसभा प्रभारी कमलेश दवे, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी ऐसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल जिला उपाध्यक्ष भेरुदान चारण, मंजीराम चौधरी, जिला महामंत्री हरीश राणावत, पुखराज राजपुरोहित जिला मंत्री पवनी मेघवाल, जितेंद्र सरगरा, भूरसिंह देवकी, सोशल मीडिया चंद्रकांत सुंदेशा, कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत, जिला मंत्री यात्रा सह संयोजक नरिंगाराम पटेल, जालौर नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, राव गणपतसिंह बगेड़िया, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली दिनेश भाटी सियाणा, दशरथसिंह भाटी, समुन्दरसिंह, दिनेश बारोट सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे. 

Reporter- Dungar Singh

Trending news