जालोर: 15 सूत्री मांगों को लेकर महासंघ के कर्मचारियों ने वाहन रैली निकाली, किया प्रदर्शन
Advertisement

जालोर: 15 सूत्री मांगों को लेकर महासंघ के कर्मचारियों ने वाहन रैली निकाली, किया प्रदर्शन

 अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से घोषित 23जनवरी को जयपुर में होने वाली कर्मचारियों की महारैली को लेकर जालोर में महासंघ के कर्मचारियों ने वाहन रैली निकाल कर जयपुर कूच करने का आह्वान किया.

जालोर: 15 सूत्री मांगों को लेकर महासंघ के कर्मचारियों ने वाहन रैली निकाली, किया प्रदर्शन

जालोर: अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से घोषित 23जनवरी को जयपुर में होने वाली कर्मचारियों की महारैली को लेकर जालोर में महासंघ के कर्मचारियों ने वाहन रैली निकाल कर जयपुर कूच करने का आह्वान किया. महासंघ द्वारा राज्य कर्मचारियों की 15 सूत्री मांगों को लेकर घोषित किए गए प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की कड़ी में जिला मुख्यालय जालौर पर महासंघ जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह मंडलावत एवम जिला संघर्ष सयोजक कैलाश खत्री के नेतृत्व में विशाल वाहन रैली निकाली गई.

जिला संघर्ष सयोजक कैलाश खत्री ने बताया की सरकार से महासंघ के कई बार समझौते होने के बाद भी उसे धरातल पर लागू नहीं करने पर कर्मचारियों की 15 सूत्री मांगों को लेकर 23 जनवरी को जयपुर में महा आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा. एवम राज्य सरकार की वादा खिलाफी एवं संवाद हीनता के कारण राज्य कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कर्मचारियों की वेतन विसंगतिया दूर करने ,7,14 ,21,28 एवं 32 वर्ष पर चयनित वेतनमान स्वीकृत करने , संविदा कार्मिकों को नियमित करने, सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से संघर्षरत हैं.

 पूरे जिले भर से सैकड़ों कर्मचारीयो ने वाहन रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. वाहन रैली हायर सेकेण्डरी स्कूल जालोर से रवाना होकर, आहोर चौराहा, हॉस्पिटल चौराहा, हरदेव जोशी सर्किल, बाई पास होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने पहुंची. वहां पर महासंघ द्वारा सभा आयोजित की गई, जिसमें जालोर जिला अध्यक्ष सहित जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने सभा को सम्बोधित कर विरोध प्रदर्शन किया तथा 23 जनवरी 2023 को जयपुर में होने वाली महा आक्रोश रैली में पहुंचकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जायगा.

इस अवसर पर सांचौर से लादूराम भादू, रानीवाड़ा से करना राम देवासी, सायला से लुंबाराम चौधरी ,कैलाश गर्ग, सरनाऊ से भागीरथ राम कड़वासरा, आहोर से जीवन सिंह चंपावत, भंवर सिंह राठौड़, जालौर से प्रकाश नारायण माली, जसवंतपुरा से रघुनाथ बिश्नोई ,बागोड़ा से वीरमा राम सारण , ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त सहायक विकास अधिकारी संघ के पोकारम सोलंकी, रेसा राम माली, कानुनगो संघ से पुख सिंह भाटी, ज्ञानेश त्रिपाठी जालोर के पटवार संघ से कृष्णा मांजू, रमेश कुमार प्रजापत ,नर्सेज एसोसिएशन से शहजाद खान हंजाराम सुंदेशा ,किशोर कुमार परिहार ,सहायक कृषि अधिकारी संघ से ओमाराम सोनल, चतराराम आयुर्वेदिक संघ से जयवीर सिंह जाट ,अशोक सुथार शिक्षक संघ से हरिराम खिलेरी ,भंवर सिंह ,मेघ सिंह ,बालकृष्ण शर्मा ,ललित खत्री , मोहन खत्री सहायक कर्मचारी संघ से राधेश्याम तवर,दामोदर सिंह अनूप सिंह ,हरिराम बुर डक आदि सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे.

Trending news