Jaipur: प्रदेश मदरसे में अब होंगे स्मार्ट, सीएम गहलोत ने इतने करोड़ किये स्वीकृत
Advertisement

Jaipur: प्रदेश मदरसे में अब होंगे स्मार्ट, सीएम गहलोत ने इतने करोड़ किये स्वीकृत

ज्य सरकार ने प्रदेश के मदरसों को स्मार्ट बनाने की कवायद शुरू की.सीएम गहलोत ने बजट वर्ष 2022-23 में पंजीकृत मदरसों में स्मार्ट क्लासरूम मय इंटरनेट की सुविधा चरणबद्ध रूप से कराए जाने की घोषणा की थी.

सीएम गहलोत ने दी मदरसों को सौगात

Jaipur: राज्य सरकार ने प्रदेश के मदरसों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की शुरूआत कर दी है. अब मदरसों में बेहतर शिक्षा के लिए इनमें स्मार्ट क्लासरूम जैसी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. यहां विद्यार्थी अब ब्लैक बोर्ड की जगह स्मार्ट बोर्ड के जरिए तालीम हासिल करेंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 13.10 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट की स्वीकृति प्रदान की है.

500 मदरसों में स्मार्ट क्लासरूम

इस क्रम में राजस्थान मदरसा बोर्ड के पंजीकृत मदरसों में से 500 मदरसों में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए जाने के लिए प्रति मदरसा 2.62 लाख रूपए खर्च होंगे. गौरतलब है कि सीएम गहलोत ने बजट वर्ष 2022-23 में पंजीकृत मदरसों में स्मार्ट क्लासरूम मय इंटरनेट की सुविधा चरणबद्ध रूप से कराए जाने की घोषणा की थी. इसी के तहत प्रथम चरण में आगामी वर्ष में 500 मदरसों को अपग्रेड किया जाएगा.

यह भी पढ़ें..

शर्मनाक! दो मजदूरों ने युवक के गुदा में डाला प्रेशर पाइप, गुदा फटने से मौत, मामला दर्ज

CM अशोक गहलोत का बड़ा बयान, PM मोदी का सामना केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं

Trending news