राजस्थान में रात का लुढ़का पारा, दिन का चढ़ा तापमान, जानें अपने जिले का हाल
Advertisement

राजस्थान में रात का लुढ़का पारा, दिन का चढ़ा तापमान, जानें अपने जिले का हाल

 प्रदेश में रात के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम साफ रहेगा, और इसी के साथ 10 फरवरी से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी.

राजस्थान में रात का लुढ़का पारा, दिन का चढ़ा तापमान, जानें अपने जिले का हाल

जयपुर: राजस्थान में तापमान में एक बार फिर गिरावट देखी गई है. प्रदेश में रात के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम साफ रहेगा, और इसी के साथ 10 फरवरी से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी. अब प्रदेश के किसी भी जिले में 5 डिग्री से कम न्यूनतम तापमान नहीं है. फतहपुर, चुरू का न्यूनतम तापमान 05.4 डिग्री दर्ज किया गया.

संगरिया का न्यूनतम तापमान 05.7 डिग्री दर्ज किया गया. चित्तौड़गढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 05.9 डिग्री दर्ज किया गया.गुलाबी नगरी जयपुर का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री दर्ज किया गया. बीती रात प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान डूंगरपुर जिले में 17.7 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो बीती रात अजमेर जिले का रात का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रहा, भीलवाड़ा ज़िले का न्यूनतम तापमान 8.0 दर्ज किया गया, वनस्थली का न्यूनतम तापमान 10.7 दर्ज किया गया.

अलवर का न्यूनतम तापमान 08.8 डिग्री दर्ज

वहीं, अलवर का न्यूनतम तापमान 08.8 डिग्री दर्ज किया गया, इसी तरह राजधानी जयपुर का न्यूनतम रात का तापमान 11.0 डिग्री रहा. पिलानी का न्यूनतम तापमान 09.1 डिग्री दर्ज किया गया, सीकर जिले का न्यूनतम तापमान 06.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, कोटा जिले का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया, बूंदी जिले का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया, चित्तौड़गढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 08.6 डिग्री दर्ज किया गया, डबोक का न्यूनतम तापमान 08.6 डिग्री दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: REET Main Admit Card : रीट की मुख्य परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 48000 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड

धौलपुर जिले का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया, टोंक जिले का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया, बूंदी जिले का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री दर्ज किया गया. बांरा जिले का न्यूनतम तापमान 07.7 डिग्री दर्ज किया गया, चित्तौड़गढ़ ज़िले का न्यूनतम तापमान 05.9 डिग्री दर्ज किया गया.

डूंगरपुर ज़िले का न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया. सिरोही ज़िले का न्यूनतम तापमान 08.1 डिग्री दर्ज किया गया. फतहपुर न्यूनतम तापमान 05.4 डिग्री दर्ज किया गया. करौली जिले का न्यूनतम तापमान 07.0 डिग्री दर्ज किया गया. बाड़मेर जिले का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया.

जैसलमेर का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज 

जैसलमेर जिले का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया, जोधपुर जिले का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया. फलौदी जिले का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ बीकानेर जिले का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया. बीती रात चूरू में न्यूनतम तापमान 05.4 डिग्री दर्ज किया गया. गंगानगर जिले का न्यूनतम तापमान 09.8 डिग्री दर्ज किया गया. संगरिया का न्यूनतम तापमान 05.7 डिग्री दर्ज किया गया. जालौर जिले का न्यूनतम तापमान 08.4 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश में फिलहाल सर्दी से राहत के आसार नजर आ रहे हैं.

Trending news