Jaipur News: राजस्थान के किसानों पर 1 लाख 47 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज, माफ करे सरकार- बेनीवाल
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1814723

Jaipur News: राजस्थान के किसानों पर 1 लाख 47 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज, माफ करे सरकार- बेनीवाल

Jaipur News: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब और एमपी समेत देश के कई राज्यों के किसान कर्ज की वजह से परेशान हैं. उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड का कर्ज माफ होना चाहिए. केंद्र सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए. लेकिन उनके पास ऐसी कोई योजना नहीं है, उन्होंने कहा कि केवल राजस्थान में 1 लाख 47 हजार 538.62  करोड़ का कर्ज बकाया है. 

 

Jaipur News: राजस्थान के किसानों पर 1 लाख 47 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज, माफ करे सरकार- बेनीवाल

Jaipur News: राजस्थान के किसानों पर 1 लाख 47 हजार 538.62  करोड़ का कर्ज बकाया है. इसको लेकर केंद्र और राज्य सरकार के पास किसान कर्जमाफ़ी की कोई योजना नहीं है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के सवाल के जवाब में लोक सभा में यह जनकारी दी गई. उन्होंने कहा कि राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब और एमपी समेत देश के कई राज्य कर्ज तले दबे हुए हैं.

कर्ज माफी योजना पर बेनीवाल ने किया सवाल

सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसान कर्ज माफी की योजना और देश में किसानों पर बकाया कृषि कर्ज से जुडा सवाल लगाया. इस सवाल के जवाब में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड़ ने जहां राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से प्राप्त सूचना का हवाला देते हुए 30 जून 2023 तक राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों में किसानों पर बकाया कृषि कर्ज के आंकड़े बताए. 

किसानों की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं

वहीं, किसानों की वित्तीय स्थिति पटरी पर लाने के लिए किसानो की कर्ज माफी के लिए रूपरेखा के संबंध में सांसद बेनीवाल के सवाल के जवाब में कहा की ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नही है . जानकारी के अनुसार राजस्थान के किसानों पर 147538.62 करोड़ का कृषि कर्ज बकाया है. इनमें राजस्थान में वाणिज्यिक बैंकों में 108761.67 करोड़, सहकारी बैंकों में 15337.04 करोड़और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 23439.90 करोड़ का कृषि कर्ज किसानों पर बकाया है.

यह हालात है अन्य राज्य के किसानों के

यह भी पढ़ें...

पाली का वो मंदिर, जहां होती है 'रॉयल एनफील्ड' की पूजा, ये है रोचक कहानी

सांसद बेनीवाल के सवाल के जवाब के अनुसार तमिलनाडु के किसानों पर 347217.73 करोड़ का कृषि कर्ज ,आंध्रप्रदेश के किसानों पर 243073.03 करोड़ का कृषि कर्ज, कर्नाटक के किसानो पर 180986.97 करोड़ का कृषि कर्ज, महाराष्ट्र के किसानों पर 161471.09 करोड़ का कृषि कर्ज, उत्तरप्रदेश के किसानों पर 171510.92 करोड़ का कृषि कर्ज, हरियाणा के किसानों पर 76630.91 करोड़ का कृषि कर्ज,पंजाब के किसानों पर 73673.62 करोड़ का कृषि कर्ज बकाया है .

यह कहा सांसद ने 

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा की उनकी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी की पक्षधर है, देश में किसान कर्ज के बोझ तले आत्महत्या करने पर मजबूर है, बेनीवाल ने कहा की सरकार जब धन्ना सेठों का कर्ज माफ कर सकती है, तो किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी भी एक बार सरकार को करनी चाहिए .

यह भी पढ़ें...

हनीमून पर निकली दुल्हन पति को ट्रेन में छोड़कर भागी, हरियाणा में शॉपिंग करती पकड़ी गई

Trending news