Holi 2023 Date: इस साल कब है होली 7 या 8 मार्च ? दूर करें कंफ्यूज़न
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1552796

Holi 2023 Date: इस साल कब है होली 7 या 8 मार्च ? दूर करें कंफ्यूज़न

Holi 2023 : इस साल 2023 में होली(Holi 2023) 7 मार्च या फिर 8 मार्च को किस दिन खेली जाएगी. इसको लेकर बहुत कंफ्यूजन है. हिंदू पंचाग के अनुसार होलिका दहन(Holika Dahan Muhurta) के बाद होली अगले दिन...

 

Holi 2023 Date: इस साल कब है होली 7 या 8 मार्च ? दूर करें कंफ्यूज़न

Holi 2023 Date : हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली मनायी जाती है. दो दिन के इस त्योहार में, पहले दिन होलिका दहन तो दूसरे दिन रंगों से खेला जाता है. जिसे छोटी और बड़ी होली कहा जाता है.

पौराणिक कथाओं के अनुसार होली की शुरुआत हिरण्यकश्यप की बहन होलिका के अग्नि दहन से हुई. तब से होलिका दहन और अगले दिन रंगों से होली खेली जाती है.

होली 2023 कब है (Holi 2023 Date )
हिंदू पंचाग के अनुसार इसबार साल 2023 में होलिका दहन 7 मार्च को होगा. वहीं 8 मार्च के दिन होली खेली जाएगी. होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 7 मार्च को शाम 6.31 मिनट से 8.58 मिट तक है. ये दौरान होलिका दहन सबसे शुभ रहेगा.

होली के दिन करें ये उपाय( Holi Totka)

  1. होली की रात “ॐ नमो धनदाय स्वाहा” का जप करने से घर परिवार में धन में वृद्धि होती है.
  2. 21 गोमती चक्र को होलिका दहन की रात शिवलिंग पर चढ़ाने से बिजनेस में फायदा होता है.
  3. कर्ज से मुक्ति के लिए होली के दिन नृसिंह स्तोत्र का पाठ करें.
  4. जल्द विवाह के लिए पान के पत्ते पर साबुत सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर होली के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं और बिना पीछे देखें..होली के दिन के बाद से 21 दिन तक ये ही उपाय करें.
  5. बुरी नजर से बचाव के लिए गाय के गोबर में जौ, अलसी,कुश मिलाकर उपला बनाएं और घर में मुख्य द्वार होली के दिन लटका दें. या फिर होलिका दहन की राख को घर के चारों तरफ छिड़क दें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZeeMedia इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news