Chandrayaan 3 live landing : चांद पर हो रही है चंद्रयान-3 की लैंडिंग, यहां क्लिक करके देखिए लाइव
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1838075

Chandrayaan 3 live landing : चांद पर हो रही है चंद्रयान-3 की लैंडिंग, यहां क्लिक करके देखिए लाइव

Chandrayaan 3  landing live : इंडिया को जिसे ऐतिहासिक पल का सालों से इंतजार था, वो आ चुका है. कुछ ही देर में chandrayaan 3  की चांद की सतह पर landing होने वाला है. ऐसे में देश के लोग ISRO की वेबसाइट isro.gov.in पर, इसरो के YouTube चैनल, इसरो के फेसबुक पेज पर और DD नेशनल पर इसे लाइव देख सकते हैं.

 

Chandrayaan 3  live landing : चांद पर हो रही है चंद्रयान-3 की लैंडिंग, यहां क्लिक करके देखिए लाइव

Chandrayaan 3  landing live, Chandrayaan 3 Facebook live: देश के लिए वो गौरव का पल आ चुका है, जिसका बरसों से इंतजार था. आप चंद्रयान -3 की लैंडिंग को कई प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं. बता दें, कि इसरो के बेंगलुरु स्थिति इसरो टेलिमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) लगातार चंद्रयान की स्पीड, हेल्थ और डायरेक्शन पर नजर रख रहा है. ISRO ने देश के लोगों के लिए एक लाइव ट्रैकर (Chandrayaan 3 LIVE Tracker) लॉन्च किया है. जिससे आप चंद्रयान-3 अंतरिक्ष की लोकेशन का पता लगा सकते हैं. इसके अलावा ये भा पता लगाया जा सकेगा कि इस वक्त उसे चांद तक पहुंचने में कितना वक्त लगेगा.

यहां देखें इसरो का सीधा प्रसारण

यहां से भी देखी जा सकती है Chandrayaan 3 की लाइव लैंडिंग 

ISRO की वेबसाइट:  isro.gov.in पर
YouTube पर:  youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss
Facebook पर: https://facebook.com/ISRO 
डीडी नेशनल टीवी चैनल पर भी चंद्रयान की लैंडिंग को दिखाया जाएगा.

इस समय होगी Chandrayaan 3 की landing

बताया जा रहा है कि चंद्र पर Chandrayaan 3 के लैंडर को उतारने से पहले ISRO ने उसे डीबूस्टिंग के प्रोसेस से गुजारा. इसमें लैंडर मॉड्यूल (lander module) की रफ्तार को धीमा किया गया. इसके बाद, 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास किया जाएगा. इस lander module के ऐतिहासिक पलों का LIVE Telecast किया जाएगा. मॉड्यूल की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान को बाहर निकाला जाएगा. रोवर चांद की सतह पर चलेगा और आगे का काम शुरू होगा.

रोवर प्रज्ञान चांद पर क्या काम करेगा?

जानकारी के अनुसार लैंडर मॉड्यूल से निकलने के बाद रोवर चांद की सतह पर चलने लगेगा. चांद की सतह पर चलने के बाद ये रोवर एक लूनर डे (चद्र दिवस) का वक्त वहां गुजारेगा. एक लूनर डे 14 दिनों का होता है. रोवर इसरो के लिए चांद पर कई तरह के वैज्ञानिक खोजें करेगा, इससे चांद पर मौजूद कई गहरे राज भी खुलने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें...

फेरों से पहले दुल्हन ने किया शादी करने से इंकार, चिल्लाकर बोली- ये तो...

Trending news