PM Kisan Samman Nidhi Scheme: पीएम किसान सम्मान निधि योजना से भंग हो रहा किसानों का मोह, E KYC में फंसा बड़ा पेंच
Advertisement

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: पीएम किसान सम्मान निधि योजना से भंग हो रहा किसानों का मोह, E KYC में फंसा बड़ा पेंच

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: राजस्थान के आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले में किसान सम्मान निधि योजना से किसानो का मोह भंग होता दिख रहा है, डूंगरपुर जिले में सम्मान निधि योजना में पंजीकृत 2 लाख से अधिक किसानो में से 36 हजार 781 किसान ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अपनी ई-केवायसी नहीं करवाई है. 

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: पीएम किसान सम्मान निधि योजना से भंग हो रहा किसानों का मोह, E KYC में फंसा बड़ा पेंच

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत किसानों को केंद्र सरकार की ओर से प्रतिवर्ष तीन किश्तों में 6 हजार रुपए देने का प्रावधान है. योजना की राशि सीधे किसानो के खाते में जाती है. डूंगरपुर जिले के अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमेन्द्र नागर ने बताया की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में डूंगरपुर जिले में कुल 2 लाख 7 हजार 25 किसान पंजीकृत हैं. उन्होंने बताया की इन किसानो को उनके आधार को खातों से लिंक करवाना होगा. मतलब केवाईसी करवानी होगी.

 जिसके बाद ही योजना के तहत मिलने वाली किश्ते किसानों के खातों में जा पाएगी. अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमेन्द्र नागर ने बताया की डूंगरपुर जिले में पंजीकृत 2 लाख 7 हजार 25 किसानो में से एक लाख 20 हजार 966 किसानो ने अपनी केवाईसी अपडेट करवा ली है. लेकिन 36 हजार 781 किसान ऐसे है जिन्होंने अभी तक अपनी केवाईसी अपडेट नहीं करवाई है.

किस ब्लाक में कितने किसानो की केवाईसी नहीं अपडेट

ब्लाक             पंजीकृत किसान      केवाईसी अपडेट नहीं
आसपुर             22828                 6319
बिछीवाडा         16035                 1499
चिखली             16181                 2153
डूंगरपुर/दोवडा 40575                  3508
गलियाकोट        9879                  796
झौथरी             9179                   2063
साबला             23413                5809
सागवाड़ा          50696              11193
सीमलवाड़ा       18239              3282
कुल                 207025             36781

डूंगरपुर जिले के अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमेन्द्र नागर ने बताया की अगर किसान अपनी केवाईसी अपडेट नहीं करवाते है तो उन्हें किसान सम्मान निधि की योजना के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है. वहीं, उन्होंने बताया की प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग व सहकारिता विभाग के सहयोग से किसानों को केवाईसी अपडेट करवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है. उन्होंने किसानों से अपील की है वे तय समय में अपनी केवाईसी अपडेट करवा लें ताकि उन्हें योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े.

बहराल कई प्रयासों के बावजूद अभी भी किसान अपनी ई-केवाईसी नहीं करवा रहे हैं. हालाकि डूंगरपुर जिला प्रशासन की ओर से एक अभियान के रूप में किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत किसानो की ई-केवाईसी करवाने में जुटा हुआ है. लेकिन अगर इसके बाद भी यदि किसान अपनी ई-केवाईसी अपडेट नहीं करवाते हैं, तो उन्ही किसान सम्मान निधि योजना की किश्त अटक सकती है.

Reporter- Akhilesh Sharma

ये भी पढ़ें- CM Ashok Gehlot: सीएम अशोक गहलोत को योगी बनने के लिए 84 हजार योनियों से गुजरना होगा - बोले सतीश पूनिया​

 

Trending news