Dungarpur News: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के बाहर फूंका केंद्र व राज्य सरकार का पुतला
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2454377

Dungarpur News: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के बाहर फूंका केंद्र व राज्य सरकार का पुतला

Dungarpur News: डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ कलेक्ट्री पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका.

Dungarpur News: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के बाहर फूंका केंद्र व राज्य सरकार का पुतला

Dungarpur News: डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ कलेक्ट्री पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका.यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय परमार के नेतृत्व में आज यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता गाँधी आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए.

कार्यालय में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आव्हान किया. इसके बाद कार्यकर्ता गाँधी आश्रम से रैली के रूप में रवाना होकर कलेक्ट्री पहुचे जंहा उन्होंने प्रदर्शन करते हुए केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

वहीं केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पुतला भी फूंका. यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय परमार ने बताया कि पेट्रोल -डीजल का दाम कम करने और युवाओ को नोकरी दिलाने के झूठे वादे करके राज्य में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई. सरकार बनने के 10 माह बाद भी पेट्रोल -डीजल के दाम कम नहीं किये जिससे महंगाई बढती जा रही है.

वहीं भर्तिया नहीं निकाल कर पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं के साथ भी विश्वासघात किया जा रहा है. संजय परमार का कहना है कि सरकार अपने वादे पूरे नहीं करेगी तब तक यूथ कांग्रेस का आन्दोलन जारी रहेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news