Chorasi Vidhan Sabha Chunav Result 2023: चौरासी विधानसभा सीट पर BAP प्रत्याशी राजकुमार रोत जीते
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1988107

Chorasi Vidhan Sabha Chunav Result 2023: चौरासी विधानसभा सीट पर BAP प्रत्याशी राजकुमार रोत जीते

Chorasi Vidhan Sabha Chunav Result 2023:  डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा विधानसभा सीट पर रोचक मुकाबले में BAP प्रत्याशी राजकुमार रोत जीत गये. 

चौरासी विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. चौरासी विधानसभा में करीब सवा 2 लाख मतदाता हैं, जिसमें से करीब 65 प्रतिशत आदिवासी, 15 प्रतिशत ओबीसी वर्ग के लोग है, जबकि 20 प्रतिशत में अल्पसंख्यक, सामान्य और एससी वर्ग के लोग हैं.  चौरासी विधानसभा सीट पर कांग्रेस- बीजेपी को टक्कर देने के लिए बीटीपी और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) भी मैदान में है. 

भाजपा से सुशील कटारा उम्मीदवार

डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा सीट से बांसवाडा-डूंगरपुर के पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा को कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किया है. चौरासी विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही थी लेकिन पिछले दो चुनाव से कांग्रेस को यहां से हार का सामना करना पड़ा था. डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के प्रत्याशी राजकुमार रोत मैदान में उतरकर चौरासी विधानसभा का मुकाबला रोचक बना दिया हैं.

ये भी पढ़ें- Chomu Chunav Result 2023: चौमूं सीट पर होगा बड़ा उलटफेर ! आखिर कौन होगा बाजीगर

ताराचंद भगोरा को कांग्रेस ने मैदान में उतारा

इधर, इस बार का भी विधानसभा चुनाव पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है, भगोरा का भाजपा के सुशील कटारा में मुकाबला होगा.

भारत आदिवासी पार्टी से राजकुमार रोत

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में चौरासी विधानसभा सीट के नतीजे पर नजर डाले तो डूंगरपुर जिले की इस सीट पर नेशनल ट्रायबल पार्टी के राजकुमार रोत ने जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेरी के सुशील कटारा को 12934 वोटों से हराया. कांग्रेस की मंजूला देवी 35915 पाकर तीसरे नंबर पर खिसक गई. 

राजस्थान चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के देखें यहां

Trending news