बसेड़ी: ब्राह्मण समाज ने मौन रखकर भाजपा नेता स्वर्गीय अशोक शर्मा को दी श्रद्धांजलि
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1289336

बसेड़ी: ब्राह्मण समाज ने मौन रखकर भाजपा नेता स्वर्गीय अशोक शर्मा को दी श्रद्धांजलि

मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सरमथुरा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बौहरे महावीर सिह शर्मा ने कहा कि अशोक शर्मा सदैव ही गरीबो के हितैसी रहे और समाज हित के कार्यों के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करते रहते थे और काफी मिलनसार व्यक्ति थे. 

बसेड़ी: ब्राह्मण समाज ने मौन रखकर भाजपा नेता स्वर्गीय अशोक शर्मा को दी श्रद्धांजलि

Baseri: धौलपुर जिले के सरमथुरा कस्बे में सनाढ्य ब्राह्मण समाज के द्वारा पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा एवं भाजपा के कद्दावर नेता स्वर्गीय अशोक शर्मा के निधन पर दो मिनट मौन रखकर श्रदांजलि अर्पित की गई. 

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सरमथुरा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बौहरे महावीर सिह शर्मा ने कहा कि अशोक शर्मा सदैव ही गरीबो के हितैसी रहे और समाज हित के कार्यों के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करते रहते थे और काफी मिलनसार व्यक्ति थे. उनके निधन से ब्राह्मण समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है और इस मौके पर सर्व ब्राम्हण समाज ने मौन रखकर भगवान से उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान देने की कामना की. 

यह भी पढे़ं-  धौलपुर: पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा के पुत्र एवं BJP के कद्दावर नेता अशोक शर्मा का निधन

युवा ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि अशोक शर्मा के निधन से सम्पूर्ण ब्राम्हण समाज में शोक की लहर देखी जा रही है. राजनीति क्षेत्र में उनकी छवि बेदाग मानी जाती थी और अपनी बेबाकी के लिए भी वह जाने जाते थे और उनका आकस्मिक निधन समस्त ब्राम्हण समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है. 

इस मौके पर बौहरे महावीर सिह शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, निरंजन बौहरे, पवन काका, दामोदर पवेनी बाले, भोनी शर्मा, लक्ष्मी कांत बोहरा, नरोत्तम शर्मा, लाला मास्टर सहित बड़ी संख्या में ब्राम्हण समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

Reporter- Bhanu Sharma

 

Trending news