दौसा में भाजपा ने राजस्थान सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, BJP महिला मोर्चा की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1668232

दौसा में भाजपा ने राजस्थान सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, BJP महिला मोर्चा की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

Dausa News: जन आक्रोश माह घेराव (Jan Akrosh Maha gherao) अभियान के तहत मंगलवार को दौसा में भाजपा (BJP) ने प्रदर्शन किया. इससे पहले सभा आयोजित की गई और उसके बाद रैली के रूप में भाजपाई (BJP) कलेक्ट्रेट पहुंचे और राजस्थान सरकार (Rajasthan Sarkar) के खिलाफ नारेबाजी की.

 

दौसा में भाजपा ने राजस्थान सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, BJP महिला मोर्चा की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

Dausa: भाजपा (BJP) ने जन आक्रोश माह घेराव (Jan Akrosh Maha gherao) अभियान के तहत आज दौसा में प्रदर्शन किया. पहले सभा आयोजित की गई उसके बाद रैली के रूप में भाजपा (BJP)ई कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां कलेक्ट्रेट के मुख्य दरवाजे पर राजस्थान सरकार (Rajasthan Sarkar) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं भाजपा (BJP) महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जोश से लबरेज दिखाई दी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया जहां पुलिस के साथ जमकर उनकी धक्का-मुक्की हुई लगता है भाजपा (BJP) महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को आगे कर सत्ता प्राप्त करना चाहती है भाजपा (BJP) इस मंसूबे में कितना सफल होगी, यह समय बताएगा. लेकिन आज दौसा में भाजपा (BJP) के प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का जोश खासा चर्चा का विषय बना रहा.

भाजपा (BJP) के महा घेराव कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी पहुंचे जिन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा सरकार के विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं वही कहा सरकार ने प्रदेश के पुलिस थाने विधायकों के गिरवी रख दिए वही टोंक सवाई माधोपुर से सांसद सुखबीर जौनपुरिया भी पहुंचे जिन्होंने कहा सरकार महंगाई राहत कैंप (Mehngai Rahat Camp) आयोजित कर महज नाटक कर रही है सरकार को महंगाई कम करनी थी तो 4 साल से कहां सो रही थी अब जब चुनाव नजदीक हैं तो सरकार प्रदेश की जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है लेकिन जनता सब समझ चुकी है वही दौसा सांसद जसकौर मीणा ने भी राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला.

इस दौरान पूर्व सांसद रामकुमार वर्मा पूर्व मंत्री रामकिशोर मीणा राजस्थान युवा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी पूर्व विधायक शंकर शर्मा दोसा भाजपा (BJP) जिलाध्यक्ष डॉक्टर पीडी शर्मा भाजपा (BJP) नेता लोकेश शर्मा ब्रजकिशोर उपाध्याय पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा सहित बड़ी तादाद में बाजपाई मौजूद रहे मां घेराव के दौरान जिलेभर से आए भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं को भाजपा (BJP) नेताओं ने आह्वान करते हुए कहा अब चुनाव का समय है ऐसे में प्रदेश की कांग्रेस शासित सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी कमर कस लें .

ये भी पढ़ें..

UP Board 10th Result 2023 Live: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल इस लड़की ने किया टॉप, upmsp.edu.in पर देखें रिजल्ट

GT vs MI Dream11 Prediction, Best Team: IPL में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज, क्या ऐसी है आपकी ड्रीम-11

Trending news