शाहपुरा में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा, ये नेता रहे मौजूद
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1471699

शाहपुरा में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा, ये नेता रहे मौजूद

  विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा बनेड़ा में जनाक्रोश यात्रा की शुरुआत हुई.

शाहपुरा में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा, ये नेता रहे मौजूद

 

भीलवाड़ा:  विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा बनेड़ा में जनाक्रोश यात्रा की शुरुआत हुई. जन आक्रोश रैली के विधानसभा संयोजक रघुनंदन सोनी ने बताया की आज की यात्रा चमनपुरा से प्रारंभ होकर छतरी खेड़ा महुआ खुर्द मैं सभा ला पिया छेड़ लिया बबराना आमली माताजी का खेड़ा ककरोलिया सरदारनगर बामणिया उपरेडा लंबा होते हुए बनेड़ा में सभा की गई. 

मीडिया प्रभारी एवं महानगर महामंत्री मोहन लाल रेगर ने बताया यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस सरकार का जंगलराज, कुशासन, भ्रष्टाचार, जनता से किए गए झूठे वादे, महिला उत्पीड़न, हत्या, बलात्कार, किसानों की कर्ज माफी, यूरिया की कालाबाजारी, बेरोजगारों के साथ छलावा, संप्रदायिक सद्भावना के साथ खिलवाड़, क्षेत्र में नरेगा नहीं चालू होने के कारण लोग परेशान हैं, बिजली एवं यूरिया की सप्लाई समय पर नहीं आने के कारण किसान परेशान हैं आदि मुद्दों को लेकर प्रदेश भर की 200 विधानसभा क्षेत्रों में यह जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है. इसी कड़ी में यहां भी जनाक्रोश यात्रा की शुरुआत हुई है.

कार्यक्रम में जन यात्रा विधानसभा प्रभारी महेंद्र कोठारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक कैलाश मेघवाल, विधानसभा पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी, सह संयोजक बजरंग सिंह राणावत मंडल अध्यक्ष बनेड़ा गोपाल सिंह सिसोदिया, विधानसभा क्षेत्र के प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह पूर्व प्रधान उकार सिंह , राजमल खींची बनेड़ा सरपंच संपत माली, बबराना सरपंच गोवर्धन जाट सरदार नगर सरपंच बालू जाट संपत कुमावत किशन लाल मंडल महामंत्री जगदीश चंद्र खटीक पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक चेचानी प्रभु लाल खटीक भेरू सिंह जी महाराज सा परमेश्वर दमम्मी अविनाश जी नगर, नटवर सोलंकी स्वराज सिंह, युवराज सिंह सिम्मी, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पूर्व एवं वर्तमान वार्ड पार्षद वार्ड पंच वरिष्ठ कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे.

Dilshad Khan

Trending news