Bharat Jodo Yatra: इस यात्रा से BJP बौखलाई, 2024 में दिखेगा असर, राजस्थान में होगा फायदा- डॉ सुभाष गर्ग
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1348763

Bharat Jodo Yatra: इस यात्रा से BJP बौखलाई, 2024 में दिखेगा असर, राजस्थान में होगा फायदा- डॉ सुभाष गर्ग

Bharatpur: शहर विधायक और राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग का बड़ा बयान सामने आया है. डॉ गर्ग ने कहा कि ''राहुल गांधी की इस यात्रा से भाजपा में खलबली मच गई है. यह भारत जोड़ो यात्रा 2024 में देश के नतीजे और 2023 में राजस्थान में  इसका असर दिखेगा. 

राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग का बड़ा बयान.

Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ों यात्रा शुरू की गई. इस यात्रा को लेकर शहर विधायक व राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग का बड़ा बयान सामने आया है. डॉ गर्ग ने कहा कि ''राहुल गांधी की इस यात्रा से भाजपा में खलबली मच गई है. यह भारत जोड़ो यात्रा 2024 में देश के नतीजे और 2023 में राजस्थान में  इसका असर दिखेगा. 

राहुल गांधी की इस यात्रा से भाजपा में खलबली- राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग
भाजपा पर डॉ गर्ग ने निशाना साधते हुए  कहा कि देश मे कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा लगातार सवाल उठा रही है वहीं कांग्रेस इस यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए देशभर में इसके समर्थन की बात कह रही है और इसे मील का पत्थर बता रही है जो कि देश की अखंडता और एकता के लिए जरूरी है.

भारत जोड़ो यात्रा 2024 में देश के नतीजे बदलेगी- राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग

भरतपुर दौरे पर आए भरतपुर शहर विधायक और राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने zee media से इस मसले पर खास बात करते हुए कहा कि  ''राहुल गांधी की इस यात्रा से भाजपा में बहुत खलबली मची है इसको अपार समर्थन मिल रहा है. डॉ गर्ग ने कहा है कि यह भारत जोड़ो यात्रा 2024 में देश के नतीजे बदलेगी और 2023 में ही राजस्थान में इसका असर दिखेगा. मंत्री गर्ग ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा एलीट क्लास के लिये नया भारत बना रही है, जहां सिर्फ पूंजीपति और सभ्रांत लोग रहेंगे. 

ये भी पढ़ें- राजस्थान कांग्रेस की हालत पर BJP प्रवक्ता का बड़ा बयान, यहां 'एक फूल, दो माली'

भाजपा ने गरीबों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया- डॉ सुभाष गर्ग
भाजपा ने आम जन और गरीब को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है, तभी तो खाने पीने की चीजो पर भी जीएसटी लगा दी, लेकिन कांग्रेस के केंद्र में गरीब है. भाजपा संविधान की मूल भावना के विपरीत काम कर रही है. भाजपा व केंद्र आज मुद्दों की बात नही करता बेरोजगारी,शिक्षा,स्वास्थ्य ,सामाजिक सद्भाव जैसे मुद्दे अब उन्हें अच्छे नही लगते ,विपक्ष को सुनना नही चाहते हैं.

Trending news