अलवर: विधायक संजय शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण
Advertisement

अलवर: विधायक संजय शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण

शहर विधायक संजय शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों ने रिनोवेशन कार्य का लोकार्पण करते हुए भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

अलवर: विधायक संजय शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Alwar News: शहर विधायक संजय शर्मा द्वारा विधायक निधि कोष से भगत सिंह सर्किल के कराए गए जीर्णोद्धार का आज विधायक संजय शर्मा व सभापति घनश्याम गुर्जर ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उद्घाटन किया. इस दौरान वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह अमर रहे के नारे लगाए. 

भगत सिंह सर्किल स्मारक स्थल का विधायक निधि से पुनरुद्धार किया गया, यहां करीब 10 लाख की लागत से स्मारक स्थल पर स्थित भगत सिंह की प्रतिमा, स्थल निर्माण एवं चारों तरफ फेंसिंग और पार्क विकास का कार्य कराया जा रहा है. 

शहर विधायक संजय शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों ने रिनोवेशन कार्य का लोकार्पण करते हुए भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शहीद भगत सिंह अमर रहे के जयकारे लगाते रहे. 

पूर्व नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना ने बताया कि शहीद भगत सिंह ने भारत की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व बलिदान किया, वह हमारे प्रेरणा स्रोत है. शहर विधायक संजय शर्मा ने भगत सिंह स्मारक स्थल का पुनर्निर्माण कराया है, जिसका आज पार्टी कार्यकर्ता और शहर विधायक ने उद्घाटन किया. उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व पार्षद अशोक पाठक , राजेन्द्र कसाना, पंडित जले सिंह, दीपक पंडित सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

 

Trending news