MP News: दिग्विजय सिंह के गढ़ में पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग, बोले- अब वो कहीं से चुनाव नहीं जीत सकते...
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2192559

MP News: दिग्विजय सिंह के गढ़ में पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग, बोले- अब वो कहीं से चुनाव नहीं जीत सकते...

Digvijaya Singh Rajgarh:  दिग्विजय सिंह एक बार फिर से अपनी परंपरागत राजगढ़ लोकसभा सीट से लड़ेंगे. इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है. वहीं राजगढ़ पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग ने उनपर जमकर निशाना साधा.

MP News: दिग्विजय सिंह के गढ़ में पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग, बोले- अब वो कहीं से चुनाव नहीं जीत सकते...

Digvijaya Singh Rajgarh: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी जोर शोर से चल रही हैं. इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के नरसिंगढ़ विधानसभा पहुंचे थे. यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली. इस दौरान दिग्विजय सिंह पर उन्होंने बड़ा निशाना साधा.

बता दें कि मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री मंत्री विश्वास सारंग पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर जमकर बरसे, उन्होंने नरसिंगढ़ में चुनौती तक दे डाली.

दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि राजगढ़ तो क्या वो (दिग्विजय सिंह) कहीं से भी चुनाव नहीं जीत सकते हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश को बंटाधार की श्रेणी में लाकर खड़ा किया था. राजगढ़ और एमपी की जनता ने उन्हें जांचा और परखा भी है. विकास के मामले में उन्होंने जिस प्रकार से बेरुखी दिखाई थी, उसके बाद राजगढ़ तो क्या कहीं से भी चुनाव नहीं जीत सकते.

दिग्विजय सिहं को दी चुनौती
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह को चुनौती देता हूं, मुझसे एक-एक विषय में आकर बात करें. उन्होंने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह अब मैं राजगढ़ में ही हूं, पैदल यात्रा करके दिग्विजय सिंह भाजपा की बनाई हुई सड़कों को देख रहे हैं, ये सुनिश्चित है दिग्विजय सिंह चुनाव हारेंगे.

Lok Sabha Election: 33 साल बाद राजगढ़ से लड़ना दिग्विजय सिंह के लिए बड़ी चुनौती,1991 से 2024 में बदल चुके हैं समीकरण

राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी हैं पूर्व सीएम
बता दें कि  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से करीब 33 साल बाद फिर चुनाव लड़ने वाले हैं. इससे पहले 2019 में वो भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अब वो पूरे राजगढ़ की पैदल यात्रा पर निकले हुए हैं. जानकारी के मुताबिक दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट की आठों विधानसभा सीटों पर पैदल यात्रा करेंगे. उनकी पदयात्रा में चाचौड़ा, राघोगढ़, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, राजगढ़, खिलचीपुर, सुसनेर और सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र आएंगे. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक दिन पदयात्रा होगी और रात्रि विश्राम भी उसी क्षेत्र में करेंगे. एक-एक करके आठों विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा होगी, जो चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पहले समाप्त कर ली जाएगी. बता दें कि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र का चुनाव तीसरे चरण में होगा.

रिपोर्ट - अनिल नागर

Trending news