MP Sports Award: शिखर खेल अलंकरण समारोह में मध्य प्रदेश इन हस्तियों का होगा सम्मान, यूथ गेम्स के लोगो का अनावरण भी
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1501573

MP Sports Award: शिखर खेल अलंकरण समारोह में मध्य प्रदेश इन हस्तियों का होगा सम्मान, यूथ गेम्स के लोगो का अनावरण भी

Madhya Pradesh Shikhar Khel Alankaran: सोमवार को भोपाल (Bhopal) में मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) खिलाड़ियों और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों का सम्मान करेंगी.

MP Sports Award: शिखर खेल अलंकरण समारोह में मध्य प्रदेश इन हस्तियों का होगा सम्मान, यूथ गेम्स के लोगो का अनावरण भी

Madhya Pradesh Shikhar Khel Alankaran: भोपाल। आज शाम राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसमें खिलाड़ियों और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों का सम्मान होगा. कार्यक्रम में 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Game) के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया जाएगा. कार्यक्रम में मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) के साथ ही खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) मौजूद होंगी.

इन्हें मिलेगा सम्मान
स्व. श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार 2020 मल्ल्खंब के लिए वैष्णवी कहार को दिया जाएगा. लाईफ टाईम एचीवमेंट पुरस्कार-2020 के लिए अभय छजलानी, पद्मश्री तथा पूर्व अध्यक्ष इंदौर टेबल टेनिस संघ को चयनित किया गया है. इसके अलावा इस समारोह में विश्वामित्र पुरस्कार, विक्रम पुरस्कार और एकलव्य पुरस्कार (Vishwamitra Award, Vikram Award and Eklavya Award) भी हैं यहां देखें सभी की सूची

ये भी पढ़ें: उछाल के बाद स्थिर हुए सोने के भाव, प्रति ग्राम गोल्ड की कीमत के साथ जानें क्या हैं चांदी के हाल

एकलव्य पुरस्कार की लिस्ट
- क्याकिंग कैनोइंग में सुषमा वर्मा
- सॉफ्ट टेनिस में तुषिता सिंह
- वूशु में स्पर्श खरे
- घुड़सवारी में अर्जुन सिंह
- एथलेटिक्स में सुनील डावर
- बैडमिंटन (दिव्यांग) गौरांशी शर्मा
- सेलिंग में राममिलन यादव
- फेन्सिंग में अंकित शर्मा
- तीरंदाजी में अनुराधा अहिरवार
- शूटिंग में प्रीति रजक
- ताईक्वांडो में शशांक पटेल
- हॉकी में साधना सेंगर
- पावरलिफ्टिंग में ध्रुवराज कुर्रे

ये भी पढ़ें: क्या है सांसद आदर्श ग्राम योजना? इतिहास के साथ जानें उद्देश्य और सरकार के लक्ष्य

विक्रम पुरस्कार की सूची
- कैनो में स्लालम विश्वजीत सिंह
- शूटिंग में सुनिधी चौहान
- कराटे में निधि नन्हेट
- घुड़सवारी में परिधि जोशी
- बॉक्सिंग में मंजू बम्बोरिया
- सेलिंग में एकता यादव
- हॉकी विवेक सागर प्रसाद
- बास्केटबॉल में हर्षवर्धन तोमर
- मल्लखंब में पूजा मालवीय
- पैरा कैनो में प्राची यादव

ये भी पढ़ें: इन 10 आदतों को अपनाकर रहे फिट और हेल्दी, कई गुना बढ़ जाएगा कॉन्फिडेंस

विश्वामित्र पुरस्कार की सूची
- पैरा एथलेटिक्स एवं तैराकी में वीरेन्द्र डबास
- तीरंदाजी में रिचपाल सिंह सलारिया
- हॉकी में डॉ. हबीब हसन

जनवरी-फरवरी में होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत 2018 में हुई थी. अब तक दिल्ली, महाराष्ट्र, असम, हरियाणा में इसका आयोजन हो चुका है. 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 की मेजबानी मध्यप्रदेश मिली है. इसका आयोजन जनवरी-फरवरी होने जा रही है. गेम्स का आयोजन प्रदेश के 8 शहरों के साथ एक खेल का आयोजन दिल्ली में कराया जाएगा. इसमें 7 हजार से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है.

Monkey Masti: बंदर ने बड़े-बड़े डांसरों को किया फेल! मस्ती में झूमते पोल डांस का VIDEO VIRAL

Trending news