MP Assembly Election 2023: कांग्रेस का गढ़ बनती जा रही है ये आदिवासी सीट, क्या अब होगा बदलाव? जानें समीकरण
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1894852

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस का गढ़ बनती जा रही है ये आदिवासी सीट, क्या अब होगा बदलाव? जानें समीकरण

MP Election:  पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट प्रदेश की सबसे ज्यादा चर्चित सीटों में से एक है. पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में आती है. वर्तमान में इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है.

 

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस का गढ़ बनती जा रही है ये आदिवासी सीट, क्या अब होगा बदलाव? जानें समीकरण

Pushprajgarh Seat Analysis:  पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट प्रदेश की सबसे ज्यादा चर्चित सीटों में से एक है. पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में आती है. इस सीट पर 2018 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. कांग्रेस से फुंदेलाल सिंह मार्को ने भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मारवी को 22 वोटों के मार्जिन से हराया था. अब देखना होगा की 2023 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां कौन अपना परचम लहराता है.

वोटर्स और जातिगत समीकरण
पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट के जातिगत समीकरण की बात करें तो ये सीट  ST के लिए रिजर्व हैं. 2018 चुनाव के मुताबिक पुष्पराजगढ़ में कुल वोटरों की संख्या 185265 है, जिसमें 91912 महिलाएं और 93352 के करीब पुरुष मतदाता हैं. 2018 के वोट की बात करें तो पुष्पराजगढ़ में बीजेपी को 40951, कांग्रेस को 62352 और अन्य को जनता ने 44,810 वोट दिए थे. वर्तमान स्थिति की बात करें तो कांग्रेस से फुंदेलाल सिंह मार्को को मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास
पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट पर वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है. ये सीट आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है. यहां आदिवासी वोटर्स की संख्या काफी ज्यादा है. 2018 में पुष्पराजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह ने जीत हासिल की थी. फुंदेलाल सिंह मार्को (INC) ने नरेंद्र सिंह मरावी (BJP) से 21401 (14.90%) मतों के अंतर से सीट जीत ली थी. 2013 में पुष्पराजगढ़ से फुंदेलाल सिंह मार्को (INC) ने सुदामा सिंह (BJP) पर 35647 ( 26.83%) मतों से जीत हासिल की थी. वहीं 2008 में पुष्पराजगढ़ से सुदामा सिंह (BJP) ने फुंदेलाल सिंह मार्को (INC) को 1440 (1.37%) से हराया था. 2003 में पुष्पराजगढ़ से सुदामा सिंह (BJP) ने कांग्रेस की कद्दावर महिला नेता राजेश नंदनी सिंह (INC) को 10577 (10.80%) मतों से हरा दिया था.

यह भी पढ़ें: MP Assembly Election 2023: इस सीट पर 25 साल से BJP का कब्जा,1998 के बाद से कांग्रेस को नहीं मिली जीत

 

पुष्पराजगढ़ अब तक विधानसभा चुनाव परिणाम
2018-फुंदेलाल सिंह मार्कों (कांग्रेस)
2013-फुंदेलाल सिंह मार्कों (कांग्रेस)
2008-सुदामा सिंह (बीजेपी)
1998-रामचंद्र (कांग्रेस)
1993-रामचंन्द्र  (कांग्रेस)
1990-राम चन्द्र (कांग्रेस)
1985-द्वारिका प्रसाद (बीजेपी)
1980-देवेंद्र कुमारी INC(I)
1977-ज्वाला प्रसाद (JNP)

Trending news