दिग्विजय सिंह के बयान पर महेंद्र सिंह सिसोदिया का पलटवार, बोले- 'महाकाल प्रभु से मेरी यही कामना है कि...'
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1662637

दिग्विजय सिंह के बयान पर महेंद्र सिंह सिसोदिया का पलटवार, बोले- 'महाकाल प्रभु से मेरी यही कामना है कि...'

MP Politics: दिग्विजय सिंह के इस बयान पर सिंधिया खेमे के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पलटवार किया है.

 दिग्विजय सिंह के बयान पर महेंद्र सिंह  सिसोदिया का पलटवार, बोले- 'महाकाल प्रभु से मेरी यही कामना है कि...'

हरिश गुप्ता/ छतरपुर: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हाल ही में उज्जैन में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधाते हुए कहा था कि, सिंधिया जैसा कांग्रेस में कोई पैदा ना हो. दिग्विजय सिंह के इस बयान पर सिंधिया खेमे के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पलटवार किया है. सिसोदिया ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'हे तीनों लोकों के स्वामी महाकाल प्रभु दिग्विजय सिंह जी जैसे व्यक्ति को जिसने कांग्रेस का पूरा बंटाधार कर दिया, मध्यप्रदेश का बंटाधार कर दिया, महाकाल प्रभु से मेरी यही कामना है कि दिग्विजय सिंह को अगले जन्म में पाकिस्तान में पैदा करना.'

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी किया पलटवार
दिग्विजय सिंह के इस बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने कहा कि,  'हे प्रभु महाकाल, कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश-विरोधी और मध्य प्रदेश के बँटाधार, भारत में पैदा ना हों'.

यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर साधा निशाना, बोले- 'हे प्रभु हे महाकाल दोबारा कोई सिंधिया जैसा कांग्रेस में पैदा ना हो'

 

दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर  साधा था निशाना
दरअसल, मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा था कि, "है प्रभु है महाकाल दौबारा कोई ज्योतिरादित्य कांग्रेस में पैदा ना हो! उन्होंने आगे कहा था कि, हमारी सरकार जब मप्र में बनी तो 15 महीने में हमारे कुछ विधायक कमाई में लग गए और उन्होंने सरकार बना ली बीजेपी के साथ मिलकर. ये हमारे साथ बैठे है विधायक जिनके पास 25 से 50 करोड़ के आफर आए लेकिन इन्होंने मना कर दिया. सिर्फ अनुसूचित जाति जनजाति का विधायक नहीं बिका. भाजपा के खरीद फरोख्त आंदोलन में बिका कौन बड़े- बड़े राजा महाराजा जमींदार लोग बिके. इस देश मे जो विचारधारा से जुड़ा है वो कभी नहीं बिकेगा. इसी दौरान पत्रकार ने सवाल किया कि जीत का दावा आप कर रहे हैं दोबारा कोई सिंधिया जैसे व्यक्तित्व ने सरकार बना ली तो क्या करेंगे जिस पर दिग्विजय ने कहा कि, हे प्रभु हे महाकाल दोबारा कोई सिंधिया जैसा कांग्रेस में पैदा ना हो.

 

Trending news