Republic Day 2024 Live: कर्तव्य पथ पर दुनिया ने देखी भारतीय महिला शक्ति की झलक, 75वें गणतंत्र दिवस पर हुआ भव्य समारोह
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2078772

Republic Day 2024 Live: कर्तव्य पथ पर दुनिया ने देखी भारतीय महिला शक्ति की झलक, 75वें गणतंत्र दिवस पर हुआ भव्य समारोह

Republic Day Live: भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर देशभर में हो रही सभी हलचल जानने के लिए पढ़ें Zee MPCG का ( www.zeempcg.com) का स्पेशल लाइव ब्लॉग- 

Republic Day 2024 Live: कर्तव्य पथ पर दुनिया ने देखी भारतीय महिला शक्ति की झलक, 75वें गणतंत्र दिवस पर हुआ भव्य समारोह
LIVE Blog

Gantantra Diwas 2024 Live Updates: देश भर में आज 75वें गणतंत्र दिवस की धूम रहेगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वज फहराएंगी. दिल्ली के कर्तव्यपथ पर होने वाली परेड में इस बार मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रहेंगे.गणतंत्र दिवस से जुड़ी हर अपडेट पढ़ने के लिए जुड़े रहें www.zeempcg.com के स्पेशल लाइव ब्लॉग के साथ. 

26 January 2024
12:45 PM

गणतंत्र दिवस परेड का समापन
- राष्ट्रपति के अंगरक्षक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को वापस राष्ट्रपति भवन ले गए

12:34 PM

गणतंत्र दिवस समारोह में मोटरसाइकिल प्रदर्शन 
-केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिला कर्मी 'नारी शक्ति' ने किया कौशल का प्रदर्शन 
- मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया

12:00 PM

कर्तव्य पथ पर नजर आई राम लला की झांकी
- उत्तर प्रदेश की झांकी में नजर आई अयोध्या की विरासत 
- UP की झांकी में रामलला को दर्शाने वाली मूर्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं
-कर्तव्य पथ पर भगवान राम के बाल स्वरूप का दर्शन हुआ

11:46 AM

कर्तव्य पथ पर मध्य प्रदेश की झांकी प्रस्तुत

11:44 AM

कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी
- आदिम जनसंसद ऑफ बस्तर मुरिया दरबार थीम पर रही झांकी

11:39 AM

कर्तव्य पथ पर मध्य प्रदेश की झांकी
- महिला सशक्तिकरण की झलक आया नजर 
- भारतीय वायु सेना की प्रथम महिला फाइटर रीवा की अवनि चतुर्वेदी लड़ाकू विमान से साथ आईं नजर 
- मिलेट्स का बीज बैंक वाली लहरी बाई की भी दिखी झलक

10:48 AM

शंख, ढोल और मृदंग के साथ कर्तव्य पथ पर परेड शुरू
- कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड शुरू 
- हेलिकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा कर किया गया परेड

10:43 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
- राष्ट्रपति ने कर्तव्य पथ पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज 
- इसके बाद हुआ राष्ट्रगान और दी गई 21 तोपों की सलामी

10:25 AM

राष्ट्रपति और मुख्य अतिथि राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों राष्ट्रपति भवन से रवाना
- विशेष बग्गी में सवार होकर दोनों गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए रवाना
- समारोह स्थल पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मुख्य अतिथि का स्वागत करेंगे

10:21 AM

MP के डिप्टी CM ने फहराया तिरंगा
- MP के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला ने रीवा में फहराया तिरंगा
- रीवा के SAF मैदान में आयोजित कार्यक्रम

10:14 AM

हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर गणतंत्र दिवस समारोह में हुए शामिल
- करनाल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे CM मनोहर लाल खट्टर 

10:10 AM

राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे PM मोदी
- PM मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

10:05 AM

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और CM भूपेंद्र पटेल गणतंत्र दिवस समारोह में हुए शामिल
- जूनागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल

09:41 AM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फहराया तिरंगा
- दिल्ली स्थित अपने आवास पर रक्षा मंत्री ने फहराया तिरंगा

09:31 AM

CM मोहन यादव ने राज्य को किया संबोधित किया
- उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में MP के CM मोहन यादव
- 75वें गणतंत्र दिवस पर राज्य को किया संबोधित

09:26 AM

ऑस्ट्रेलिया के PM ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
- ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीस ने 75वें गणतंत्र दिवस पर भारत को शुभकामनाएं दीं
- उन्होंने कहा- आज हमारा साझा राष्ट्रीय दिवस है. इस मौके पर हमें अपनी मित्रता का जश्न मनाने का अवसर मिलता है. ऑस्ट्रेलिया और भारत आज पहले से बहुत ज्यादा करीब हैं.

09:24 AM

UP के CM योगी आदित्यनाथ ने फहराया तिरंगा
- लखनऊ में CM योग ने फहराया तिरंगा

09:23 AM

मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने फहराया तिरंगा
- उज्जैन में CM मोहन यादव ने फहराया तिरंगा
- दशहरा मैदान में आयोजित हुआ मुख्य समारोह
- CM मोहन ने ली परेड की सलामी

09:20 AM

उत्तराखंड CM ने फहराया तिरंगा
- उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा 

09:18 AM

लोकसभा स्पीकर ने फहराया तिरंगा
-लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दिल्ली में फहराया तिरंगा

09:08 AM

बिहार CM नीतिश कुमार ने फहराया तिरंगा
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में फहराया तिरंगा
- CM नीतीश ने अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज 
- लोगों के मिठाई बांटते आए नजर

09:06 AM

महाराष्ट्र CM ने फहराया तिरंगा
- महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने फहराया तिरंगा 
- CM शिंदे ने मुंबई स्थित अपने आधिकारिक निवास वर्षा बंगले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

08:50 AM

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने फहराया तिरंगा
- दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में फहराया JP नड्डा ने राष्ट्रीय ध्वज

 

08:44 AM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामानाएं
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर  पोस्ट के जरिए लोगों से किया आह्वान
- लिखा- आप सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं. इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सभी भारत को एक सशक्त एवं विकसित देश के रूप में स्थापित करने के संकल्प को मजबूत करें. जय हिन्द!

08:40 AM

तमिलनाडु के राज्यपाल RN रवि ने चेन्नई में फहराया राष्ट्रीय ध्वज फहराया
- CM MK स्टालिन भी समारोह में शामिल

 

08:14 AM

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने फहराया तिरंगा
- गणतंत्र दिवस के मौके पर CM शर्मा ने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

08:14 AM

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा
- RSS मुख्यालय नागपुर में प्रमुख मोहन भागवत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

08:12 AM

PM मोदी दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
- PM मोदी ने सोशल मीडिया पर दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
- X पर लिखा- देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. जय हिंद!

07:26 AM

गणतंत्र दिवस के मौके पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार
- महाकालेश्वर शिवलिंग को तिरंगे से सजाया गया 
- भस्म आरती के बाद हुआ बाबा महाकाल का श्रृंगार

06:50 AM

दिल्ली में अलसुबह से मेट्रो सेवा शुरू
- गणतंत्र दिवस पर सुबह 4 बजे से दिल्ली मेट्रो सेवा शुरू

 

06:48 AM

दिल्ली में 70,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात
- दिल्ली में सुरक्षा के सख्त इंतजाम
- 70,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात
-  14,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर्तव्य पथ और उसके आसपास

 

06:41 AM

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार तीनों सेवाओं का महिला दस्ता
- पहली बार तीनों सेवाओं का महिला दस्ता देश के इस समारोह में होगा शामिल
- परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों जैसे घरेलू हथियारों और अन्य सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा.

06:38 AM

कई राज्यों और UT की झांकी आएगी
- परेड में कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां होंगी शामिल
- इनमें अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना शामिल

 

06:25 AM

गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत PM मोदी के राष्ट्रीय समर स्मारक जाने से होगी
- PM मोदी शहीद हुए नायकों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे
- इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों पारंपरिक बग्गी में पहुंचेगें 
- राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद होगा राष्ट्रगान 
- राष्ट्रगान के साथ 21 तोपों की सलामी दी जाएगी
- इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू से सलामी लेने के साथ परेड शुरू होगी

06:20 AM

भारत का 75वां गणतंत्र दिवस आज
- जश्न के लिए पूरा देश तैयार
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फहराएंगी तिरंगा
- कर्तव्य पथ पर होगी 90 मिनट की परेड

Trending news