Bharat Jodo Yatra : भाई राहुल का साथ देने एमपी पहुंची प्रियंका गांधी, कल सुबह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी...
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1454827

Bharat Jodo Yatra : भाई राहुल का साथ देने एमपी पहुंची प्रियंका गांधी, कल सुबह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी...

Priyanka Gandhi Bharat Jodo Yatra In MP: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के बुहरहानपुर में पहुंच गई है. वहीं यात्रा में शामिल होने प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वार्डा के साथ पहुंची है.

फाईल फोटो

प्रमोद सिन्हा/खंडवाः राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रस नेत प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वार्डा मध्य प्रदेश पहुंचे हैं. वे हवाई मार्ग से इंदौर आई और वहां से उनका काफिला सड़क मार्ग होते हुए बुरहानपुर पहुंचा. इस दौरान जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. कल सुबह खंडवा जिले के बोर गांव से शुरू होने वाले यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी भी शामिल रहेंगी.

बता दें कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रही प्रियंका गांधी का इंदौर से बुरहानपुर जाते वक्त जगह-जगह स्वागत हुआ. इस क्रम में वे खंडवा भी पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. वहीं राहुल गांधी का काफिला बुरहानपुर जिले की सीमा में ठहरा है. जहां पर प्रियंका गांधी उनके साथ ही काफिले के विश्राम स्थल पर रुकेंगी.

खंडवा में हुआ स्वागत
प्रियंका गांधी का काफिला जैसे ही खंडवा के चमाटी फाटे पर पहुंचा, वहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. जिससे यह बात तो साफ हो गई है कि कल सुबह खंडवा जिले के बोर गांव से राहुल गांधी के साथ यात्रा में प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी. बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा कल 24 और 25 तारीख को शाम तक खंडवा जिले में रहेगी.

जानिए क्या कहा राहुल गांधी ने
राहलु गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर जिले के बोंदरली गांव से शुरू हुई, जो शाम को बुरहानपुर पहुंची. मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इनका जगह-जगह स्वागत किया. राहुल गांधी ने संबोधन के दौरान कहा कि "विपक्ष के लोगों ने कहा था कि हिंदूस्तान 3600 किलोमीटर लंबा है. इसे पैदल तय नहीं किया जा सकता.  हम मध्य प्रदेश आ गए हैं. 370 किमी यहां चलेंगे. यह तिरंगा श्रीनगर तक जाएगा और हम डरने वाले नहीं हैं. यह यात्रा हिंदुस्तान में फैलाए जा रहे नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ है.

Trending news