Republic Day 2023: हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी को होंगे पुलिस पदक से सम्मानित
Advertisement

Republic Day 2023: हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी को होंगे पुलिस पदक से सम्मानित

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है.

Republic Day 2023: हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी को होंगे पुलिस पदक से सम्मानित

चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है. घोषित किए गए कुल 14 पदकों में से एक पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 13 अन्य को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा.

विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस महानिरीक्षक को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अमिताभ सिंह ढिल्लों, पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है.

ये भी पढ़ें: Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति पहुंचे Delhi

सराहनीय सेवाओं के लिए इन्हें मिला पदक

जिन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है, उनमें सतेंद्र कुमार गुप्ता आईजीपी (करनाल रेंज) करनाल, बी सतीश बालन आईजीपी (एसटीएफ), वीरेंद्र कुमार विज डीसीपी (ईस्ट) गुरुग्राम, सुरेंद्र सिंह डीएसपी (सीआईडी) नई दिल्ली, राजकुमार रंगा एसीपी पंचकूला, हरि किशन इंस्पेक्टर स्टेट क्राइम ब्रांच, रमेश कुमार सब-इंस्पेक्टर (एसआई) अंबाला, दिनेश सिंह एसआई प्रथम आईआरबी भोंडसी गुरुग्राम, नरेश कुमार एसआई रोहतक, देवेंद्र कुमार एएसआई पानीपत, राम पाल ईएएसआई (सीआईडी) चंडीगढ़, सज्जन कुमार ओआरपी एएसआई हिसार और सुनील कुमार हेड कांस्टेबल पंचकूला शामिल हैं.

डीजीपी ने दी बधाई
हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)  प्रशांत कुमार अग्रवाल ने विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे 14 अधिकारियों का इन महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना जाना समस्त हरियाणा पुलिस के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा.

Trending news