आज शाम हरियाणा में शुरू होगा Bharat Jodo Yatra का दूसरा चरण, ये रूट होंगे प्रभावित
Advertisement

आज शाम हरियाणा में शुरू होगा Bharat Jodo Yatra का दूसरा चरण, ये रूट होंगे प्रभावित

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा यूपी के शामली से होती हुई पानीपत में प्रवेश करेगी. वहीं कल से पानीपत में यात्रा शुरू होगी. वहीं यात्रा पानीपत से कुरुक्षेत्र होते हुए अंबाला तक जाएगी. इसके बाद यात्रा पंजाब में प्रवेश कर जाएगी.

आज शाम हरियाणा में शुरू होगा Bharat Jodo Yatra का दूसरा चरण, ये रूट होंगे प्रभावित

चंडीगढ़: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज से हरियाणा में अपना दूसरा चरण शुरू करने जा रही है. यात्रा आज यानी 5 जनवरी की शाम यूपी के शामली से होते हुए हरियाणा के पानीपत में प्रवेश करेगी. वहीं कल से हरियाणा में दोबारा से यात्रा शुरू होगी, जो कि 11 जनवरी तक चलेगी. 

ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में मौसम विभाग का कोल्ड-डे, रहें सावधान

 

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह यानी 5 जनवरी को सुबह 6 बजे से शामली के एलम गांव में शुरू हो चुकी है. आज शाम तक यात्रा युपी के शामली के सभी गांवों में घूमेगी. इसके बाद शाम को हरियाणा पानीपत के लिए निकल जाएगी, जिसके बाद कल सुबह यानी 6 जनवरी से हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो जाएगी. 

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा 6 जनवरी से 10 जनवरी तक चलेगी. इसके बाद 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी. वहीं यात्रा की वजह से आज पानीपत-खटीमा हाईवे और कांधला-कैराना मार्ग बंद हैं. वहीं यात्रा के पानीपत पहुंचने के बाद ये हाईवे खोल दिया जाएगा. राहुल गांधी की प्रदेश स्तरीय रैली 10 जनवरी तक हरियाणा में रहेगी. इस दौरान भारत जोडो यात्रा पदयात्रा के जरिये कांग्रेस जीटी रोड पर ताकत दिखाएगी.

वहीं 6 जनवरी से 10 जनवरी तक भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में ही रहेगी. 7 जनवरी को पानीपत में राहुल गांधी की बड़ी सभा का आयोजन होगा. वहीं राहुल गांधी  8 और 9 जनवरी को कुरुक्षेत्र में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. इसके बाद ये भारत जोड़ो यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश कर जाएगी.

Trending news