राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हरियाणा दौरा, कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव कार्यक्रम का करेंगी शुभारंभ
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हरियाणा दौरा, कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव कार्यक्रम का करेंगी शुभारंभ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय हरियाणा दौरे पर हैं, आज वो कुरुक्षेत्र में अंतरर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी. इसके बाद हरियाणा सरकार की 3 योजनाओं का शिलान्यास करेंगी. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हरियाणा दौरा, कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव कार्यक्रम का करेंगी शुभारंभ

कुरुक्षेत्र: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिवसीय हरियाणा दौरे पर हैं, आज वो कुरुक्षेत्र पहुंचकर अंतरर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी. इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और CM मनोहर लाल उनके स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हरियाणा दौरे को देखते हुए राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 29 नवंबर का शेड्यूल

सुबह 10 बजकर 30 मिनट
कुरुक्षेत्र में अंतरर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ, ब्रह्मसरोवर पर चल रहे हवन यज्ञ में पूर्णाहुति देंगी और राज्य प्रदर्शनी, हरियाणा पवेलियन, शिल्प उद्यान उद्घाटन करेंगी. 

सुबह 11 बजकर 30 मिनट
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार में भाग लेंगी. यहां पर हरियाणा परिवहन में E-टिकटिंग सिस्टम, CM स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना और सिरसा जिले में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला का वर्चुअल शिलान्यास करेंगी. 

दोपहर 2 बजकर 30 मिनट
दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र के 18 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी.

4 बजकर 20 मिनट पर एयरपोर्ट 
4 बजकर 20 मिनट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेगी, जहां उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया जाएगा. इसके बाद राष्ट्रपति हरियाणा राजभवन पहुंचेगी.  

ये भी पढ़ें- हरियाणा जिला परिषद और पंचायत समितियों के नतीजों में निराशा, अब चेयरमैनी हथियाने की होड़, पार्टियां कर रही ये दावे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 30 नवंबर का शेड्यूल

सुबह 6 बजकर 30 मिनट
सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आशा वर्कर्स से बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में जानेंगी. इसके साथ ही खिलाड़ियों और स्कूली छात्रों से भी संवाद करेंगी. 

Trending news