राम रहीम पर सरकार की 'दरियादिली', स्वाति मालीवाल ने कसा तंज- सीधा मंत्री ही बणा देयो!
Advertisement

राम रहीम पर सरकार की 'दरियादिली', स्वाति मालीवाल ने कसा तंज- सीधा मंत्री ही बणा देयो!

Gurmeet Ram Rahim: राम रहीम की पैरोल के खिलाफ दायर याचिकाओं पर हरियाणा सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि राम रहीम कोई सीरियल किलर नहीं है. 

राम रहीम पर सरकार की 'दरियादिली', स्वाति मालीवाल ने कसा तंज- सीधा मंत्री ही बणा देयो!

Gurmeet Ram Rahim: हत्या और रेप जैसे गंभीर मामलों के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अब हरियाणा सरकार का साथ मिलता नजर आ रहा है. हरियाणा सरकार के अनुसार राम रहीम कोई सीरियल किलर नहीं है और उसने हत्याओं को अंजाम नहीं दिया है, वो केवल साजिशकर्ता था. सरकार की इस दलील के बाद स्वाति मालीवाल ने कहा कि अगर राम रहीम इतना सही है तो मनोहर सरकार उसे मंत्री क्यों नहीं बना देती. 

21 जनवरी को गुरमीत राम रहीम को सतनाम जयंती में शामिल होने के लिए पैरोल दी गई थी, इसके पहले साल 2022 में राम रहीम को तीन बार पैरोल दी गई थी. राम रहीम के पैरोल के विरोध में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई हैं, जिनके जवाब में हरियाणा सरकार ने ये दलील दी कि राम रहीम हत्या के मामलों में अपराधिक साजिश रचने के लिए दोषी ठहराया गया है, वो कोई हार्ड कोर क्रिमिनल नहीं है. 

राम रहीम को कब मिली सजा
गुरमीत राम रहीम को 28 अगस्त साल 2017 में 2 साध्वियों से रेप के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई गई थी. साल 2019 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले राम रहीम को उम्र कैद की सजा सुनाई गई. सजा मिलने के बाद से अब तक राम रहीम को 6 बार पैरोल मिल चुकी है. 

राम रहीम को सजा मिलने के बाद कब-कब मिली पैरोल

-24 अक्टूबर 2020 को सजा मिलने के बाद पहली बार राम रहीम को 1 दिन के लिए पैरोल दी गई. तब राम रहीम को बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल दी गई थी. 

-21 मई 2021 को दूसरी बार राम रहीम को बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल दी गई.

- 7 फरवरी 2022 को राम रहीम को तीसरी बार 21 दिन के लिए पैरोल दी गई. 

-जून 2022 में एक बार फिर राम रहीम को 1 महीने की पैरोल दी गई. 

- अक्टूबर 2022 में हरियाणा सरकार ने पांचवी बार राम रहीम को 40 दिन की पैरोल दी.

- 21 जनवरी 2023 को गुरमीत राम रहीम को सतनाम जयंती में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल दी गई. 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हरियाणा सरकार पर कसा तंज
हरियाणा सरकार की दलील के बाद स्वाती मालीवाल ने CM मनोहर लाल पर हमला बोला है. स्वाति मालीवाल ने हरियाणवी में ट्वीट करते हुए कहा कि 'खट्टर साब, इतना घणा सुथरा लागे है तो इसने सीधा मंत्री ही बणा देयो! शर्मिंदगी की सब हदें पार करके सत्ता में बने रहने के लालच में नए कीर्तिमान स्थापित करती हरियाणा सरकार!'

fallback

 

Trending news