Bank Holidays November 2023: नवंबर महीने में भी छुट्टियों की भरमार, दिवाली, छठ सहित कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1932240

Bank Holidays November 2023: नवंबर महीने में भी छुट्टियों की भरमार, दिवाली, छठ सहित कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday in November 2023:  नवंबर महीने में दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं, साथ ही शनिवार-रविवार मिलाकर कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. 

 

 

Bank Holidays November 2023: नवंबर महीने में भी छुट्टियों की भरमार, दिवाली, छठ सहित कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday in November 2023: अक्टूबर महीने के खत्म होने में कुछ ही दिन बचें हैं, इसके बाद नवंबर महीने की शुरुआत होगी. दशहरा के बाद आने वाले महीने में दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं. नए महीने की शुरुआत से पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने बैंक हॉलीडे की लिस्ट जारी कर दी है. बैंक सभी की जिंदगी का जरूरी हिस्सा है, पैसों के लेन देन, चेक सहित कई अन्य कामों के लिए बैंक जाना पड़ता है. नवंबर महीने में अगर आप भी अपने किसी जरूरी काम के लिए बैंक जाना चाहते हैं तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट  (Bank Holiday in May 2023) जरूर देख लें. 

नवंबर महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बंद
अक्टूबर महीने की तरह ही नवंबर महीने में भी त्योहार, जयंती और शनिवार-रविवार मिलाकर कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसमें कुछ छुट्टियां केवल कुछ राज्यों के लिए ही मान्य होंगी.

नवंबर में छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holiday in November 2023)

1 नवंबर 2023- कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ के कारण बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
5 नवंबर, 2023- रविवार, सप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
10 नवंबर, 2023- वांगला महोत्सव, मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.
11 नवंबर, 2023- दूसरा शनिवार, सप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
12 नवंबर, 2023- रविवार, सप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
13 नवंबर, 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे. 
14 नवंबर, 2023- दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद रहेंगे. 
15 नवंबर, 2023- भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
19 नवंबर, 2023- रविवार, सप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
20 नवंबर, 2023- छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे.
23 नवंबर, 2023- सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल के कारण देहरादून और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
25 नवंबर, 2023- चौथा शनिवार, सप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
26 नवंबर, 2023- रविवार, सप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
27 नवंबर, 2023- गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. 
30 नवंबर, 2023- कनकदास जयंती के कारण कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे. 

बैंक बंद होने पर ऐसे कर सकते हैं जरूरी काम
बैंक बंद होने की वजह से आपको जरूरी काम के लिए इंतजार करना पड़ सकता है, ऐसे में आप मोबाइल या नेट बैंकिंग के जरिए अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं. कैश निकालने के लिए आप ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

Trending news