राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी भगवान बिरसा के जन्म स्थली उलिहतू, जानें क्या है सच?
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी भगवान बिरसा के जन्म स्थली उलिहतू, जानें क्या है सच?

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर 15 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आने की बात सामने आ रही है.

(फाइल फोटो)

रांची : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर 15 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आने की बात सामने आ रही है. इस बात की जानकारी सामने आ रही है कि बतौर राष्ट्रपति झारखंड आने का यह उनका पहला मौका होगा. 

भगवान बिरसा के जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी राष्ट्रपति !
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन के मौके पर सीधे उनकी जन्मस्थली उलिहतू पहुंच कर भगवान बिरसा के जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. इस बात के संकेत उलिहतू में बढ़ती जिला प्रशासन की सक्रियता से समझी जा सकती है. 

केंद्र सरकार ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है
पिछले वर्ष ही केंद्र सरकार ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है. पिछले साल से यहां विशेष कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ किया गया है. दो दिनों में लगातार दूसरी बार उलिहतु पहुंचे खूंटी डीसी ने बताया कि यह पावन धरती है इसलिए अपने परिवार के साथ भी आए हैं. समय-समय पर यहां आते रहना चाहिए. तैयारियों में जुटे उपायुक्त ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कहा कि अभी कुछ आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं है पर 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है और उसको लेकर यहां बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. प्रशासनिक कार्यक्रम रहता है उसकी तैयारी अभी से कर रहे हैं आगे इस जगह को विश्व के पर्यटन मानचित्र पर ला सकें उसको लेकर भी काम चल रहा है. 

15 नवंबर को लेकर तैयारियां जोरों पर है 
भगवान बिरसा की परपोती बहु डांगी मुंडा बताती हैं कि 15 नवंबर को लेकर तैयारी चल रही है. परिवार के लोग उत्साह के साथ इसे मनाते हैं और धूम-धाम से पूजा करते हैं. बड़ी संख्या में लोग आते हैं और आशीर्वाद लेकर जाते हैं. वहीं भगवान बिरसा के पोता सुखराम मुंडा राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कहते हैं कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है पर इतना जरूर बताते हैं जिले से डीसी सहित कई पदाधिकारी यहां आए थे और कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा हुई थी. भगवान बिरसा के परपोता जंगल सिंह मुंडा दसवीं पास हैं और खूंटी जिले में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी हैं. वो राष्ट्रपति के आने की खबर पर कहते हैं के राष्ट्रपति आयेंगी तो गांव वालों को खुशी तो बहुत होगी पर यहां गांव में जो व्यवस्था है उसके कारण खुशी नहीं रहती है. रांची से उलिहतु घूमने पहुंचे श्याम किशोर प्रसाद भी बताते हैं उन्होंने भी सुना है 15 नवंबर को राष्ट्रपति यहां आ सकती हैं. 
(रिपोर्ट-कुमार चंदन)

ये भी पढ़ें- नीतीश, तेजस्वी की लापरवाही से राज्य में डेंगू का कहर, टूटा रिकॉर्ड- सुशील मोदी

Trending news