Advertisement
trendingPhotos/india/bihar-jharkhand/bihar1228574
photoDetails0hindi

Presidential Election 2022: प्रत्याशी बनाए जानें के बाद भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना करती दिखी द्रोपदी मुर्मू, देखें तस्वीरें

1/6

रांची: Presidential Election 2022: भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के लिए चुना गया है. द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं. वह ओडिशा की रहने वाली हैं और आदिवासी समुदाय से आती हैं.

2/6

द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली एकमात्र राज्यपाल रही है. जिन्होंने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है. हालांकि द्रोपदी मुर्मू पांच साल का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी राज्यपाल पद पर बनी रही. उनका कार्यकाल 17 मई 2021 को समाप्त हो गया. 

3/6

बता दें कि पहली बार एक महिला आदिवासी को प्राथमिकता दी जा रही है. द्रौपदी मुर्मू एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी. राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों की ओर से संयुक्त उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा गया है. 

 

4/6

वहीं आज NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. भाजपा के साथ अन्य गठबंधन दलों ने द्रौपदी मुर्मू को अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया है.

5/6

18 मई 2015 को झारखंड की राज्यपाल के रूप में शपथ लेने से पहले द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा में दो बार विधायक और एक बार राज्यमंत्री के रूप में काम कर चुकी थीं. राज्यपाल के तौर पर पांच वर्ष का उनका कार्यकाल  18 मई 2020 को खत्म हो गया था.

6/6

मगर कोरोना महामारी की वजह से  राष्ट्रपति द्वारा नई नियुक्ति नहीं किए जाने की वजह से उनके कार्यकाल को विस्तार दिया गया था. अपने पूरे कार्यकाल में वह कभी विवादों में नहीं रहीं. झारखंड के जनजातीय मामलों, शिक्षा, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर वह हमेशा से सतर्क रही हैं.