Horoscope Today, 9 December 2022: शुक्रवार के दिन मेष राशि वाले तुलसी माता की करें पूजा, जानें कैसा बीतेगा दिन
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1477555

Horoscope Today, 9 December 2022: शुक्रवार के दिन मेष राशि वाले तुलसी माता की करें पूजा, जानें कैसा बीतेगा दिन

Today rashifal 9 December 2022, Horoscope today:  मेष राशि वालें शुक्रवार के दिन साझा खर्चों पर चर्चा करेंगे और नए मूड में परिवार की समृद्धि के बारे में सोचेंगे और प्रयासरत रहेंगे. आप जो भी योजनाएं बनाएंगे, वह तात्कालिक ही नहीं, बल्कि दूरगामी प्रभाव वाली होगी

Horoscope Today, 9 December 2022: शुक्रवार के दिन मेष राशि वाले तुलसी माता की करें पूजा, जानें कैसा बीतेगा दिन

पटनाः Aaj ka Rashifal 9 December | Rashifal Today: आज की तिथि और दिन आपके लिए शुभ समय लेकर आया है. जीवन में ग्रहों की चाल से हमारा भविष्य निर्धारित होता है, जो राशिफल बनता है. कल शुक्रवार है. शुक्रवार का दिन संतोषी मां को समर्पित है. इस दिन मां लक्ष्मी के साथ मां दुर्गा की पूजा की जाती है. ज्योतिषियों के अनुसार अगर शुक्रवार के दिन घर की महिलाएं पूजा करती हैं तो यह शुभ होता है. पूजा करने के बाद से धन-धान्य से भरपूर होता है. साथ ही शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों का कारक भी माना जाता है. शुक्रवार के दिन कई लोग मां संतोषी को प्रसन्न करने के लिए उनके व्रत भी करती है.    

चलिए जानते है कि आज के राशिफल में क्या खास बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी-

जानें इन राशियों का कैसा बीतेगा दिन ( Aaj Ka Rashifal) 

मेष राशि - शुक्रवार के दिन साझा खर्चों पर चर्चा करेंगे और नए मूड में परिवार की समृद्धि के बारे में सोचेंगे और प्रयासरत रहेंगे. आप जो भी योजनाएं बनाएंगे, वह तात्कालिक ही नहीं, बल्कि दूरगामी प्रभाव वाली होगी और जिसका सम्बन्ध आपके जीवन, करियर और व्यवसाय से होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
आज क्या करें- शुक्रवार के दिन बच्चों के हितार्थ कोई फंड जमा करें.
आज क्या नहीं करें- शुक्रवार के दिन बड़ों का दिल ना दुखाएं और उनका मान-सम्मान करें. 

उपाय- शुक्रवार के दिन तुलसी माता की पूजा अर्चना करें और घी का दीपक प्रातः काल जलाएं. 

वृषभ राशि - शुक्रवार के दिन आप व्यापार में प्रतिद्वंदी और प्रतिस्पर्धी आपसे आगे निकल जायेंगे. काम पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ेगा. आपकी कोई वस्तु गुम हो जाने या चोरी हो जाने का खतरा बना हुआ है. हाथ में आता रूपया रूक जायेगा.  
आज क्या करें- शुक्रवार के दिन हिम्मत और साहस से आगे बढ़े. 
आज क्या नहीं करें- शु्क्रवार के दिन घर में कंटीली झांड़िया नहीं उगने दे. 

उपाय- शुक्रवार के दिन केले के वृक्ष में घी का दीपक जलाएं. 

मिथुन राशि - शुक्रवार के दिन समय गति आपके पक्ष में नहीं है. विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. इस समय आपको अपनों का सहयोग प्राप्त होगा. रोजी-रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे. काम को गंभीरता से लेंगे, जिससे आपकी उन्नति होगी.  
आज क्या करें- शुक्रवार के दिन अपरिचित और अनजान व्यक्तियों से व्यवहार करने से पूर्व अच्छी तरह से विचार करें.
आज क्या नहीं करें- शुक्रवार के दिन फालतू चिंता न करें और संयम बरते. सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी.
 
उपाय- शुक्रवार के दिन पीपल सींचे.

कर्क राशि - शुक्रवार के दिन आपके आकर्षक व्यक्तित्व की छाप लोगों के मन-मस्तिष्क पर पड़ेगी. आय के स्रोत और संसाधनों में वृद्धि होगी. समय उत्तम है. आपको कुछ मामलों में समझोते का रूख अपनाना पड़ेगा. शत्रु आपकी आलोचना व निंदा करेंगे. आप अपने जीवन का एक अध्याय समाप्त कर नए अध्याय की शुरुआत करेंगे. 
आज क्या करें- शुक्रवार के दिन अपनी रचनात्मक क्षमता को बरकरार रखें.
आज क्या नहीं करें- शुक्रवार के दिन वाहन तेज गति से नहीं चलाएं.

उपाय- शुक्रवार के दिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ 11 बार करें.

सिंह राशि- शुक्रवार के दिन जमीन-जायदाद और वाहन संबंधी सभी प्रकार के मामलों के लिए अच्छा माह साबित होगा. विदेशों में भी संपत्ति प्राप्त करने की सम्भावना. आमतौर पर अच्छा स्वास्थ्य आपको प्रसन्न और कुशल बनाएगा.
आज क्या करें- शुक्रवार के दिन अपना आत्मविश्वास बरकरार रखें.
आज क्या नहीं करें- शुक्रवार के दिन बार-बार कार्यकाल में परिवर्तन नहीं करें.

उपाय- शुक्रवार के दिन स्वयं के वजन के बराबर गाय को चारा खिलाए.

कन्या राशि- शुक्रवार के दिन काम की अधिकता तनाव व भय पैदा कर सकती है. दोस्तों, रिश्तेदारों, परिवार की बजाय कामकाजी और पेशेवर दोनों ही तरह के सम्बन्ध आपके लिए महत्वपूर्ण होंगे. अपने लक्ष्य प्राप्ति की दौड़ में आप कुछ हद तक तनावग्रस्त भी हो सकते है. 
आज क्या करें- शुक्रवार के दिन कोई भी नया कार्य हो या प्यार की बात हो पहले आप पहले करें.
आज क्या नहीं करें- शुक्रवार के दिन पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका आपस में तीखी विवाद या एक-दूसरे पर दोषारोपण नहीं करें.

उपाय- शुक्रवार के दिन गीता जी के बारहवें अध्याय का पाठ करें. 

यह भी पढ़ें- Daily Panchang 9 December 2022: जानिए शुक्रवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त और विधि

Trending news