Gopalganj Mokama Bihar By Election Result Live: बिहार में खेल बराबर, मोकामा की सीट राजद के पास, गोपालगंज में भाजपा जीती
Advertisement

Gopalganj Mokama Bihar By Election Result Live: बिहार में खेल बराबर, मोकामा की सीट राजद के पास, गोपालगंज में भाजपा जीती

Bihar By Election Gopalganj Mokama Live Result:  आज होनेवाली मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मतगणना से जुड़ी सभी जानकारी यहां मिलेगा सबसे पहले.

Gopalganj Mokama Bihar By Election Result Live: बिहार में खेल बराबर, मोकामा की सीट राजद के पास, गोपालगंज में भाजपा जीती
LIVE Blog

Gopalganj Mokama Bihar By Election Result Live Counting: बिहार में गोपालगंज और मोकामा में हुए उप चुनाव में आज रिजल्ट का दिन है. इस चुनाव में महागठबंधन और बीजेपी के बीच सीधी लड़ाई है. दोनों तरफ के नेता अपनी अपना जीत के दावे कर रहे हैं. बिहार इन दो सीटो पर हुए उप चुनाव को महागठबंधन के लिटमस टेस्ट के तौर पर भी देखा जा रहा है. गुरुवार को बिहार के इन दोनों सीटों पर हुए मतदान में कुल 52.38 प्रतिशत वोट डाले गए थे. अब आज होनेवाली मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. यहां दोनों मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.

06 November 2022
14:25 PM

मोकामा और गोपालगंज की जनता ने लालू-नीतीश के महागठबंधन को नकार दिया - सुशील कुमार मोदी

14:02 PM

आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी
मोकामा उप चुनाव जीतने के बाद आरजेडी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. बिहार विधानसभा में आरजेडी के अब 80 विधायक हो गए हैं.

12:57 PM

गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी 2183 वोट से जीती. थोड़ी देर में होगी आधिकारिक घोषणा. 

 

12:51 PM

गोपालगंज उपचुनाव- 23 वें राउंड की मतगणना पूरी. भाजपा की कुसुम देवी को 68554, राजद के मोहन गुप्ता को 66273 मत. भाजपा की कुसुम देवी 2281 मतों से आगे. 

 

12:48 PM

गोपालगंज उपचुनाव- 22 वें राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा की कुसुम देवी- 65336, राजद के मोहन गुप्ता- 63943. अब भाजपा की कुसुम देवी ने 1393 मतों से बनाई बढ़त

 

12:42 PM

गोपालगंज से राजद उम्मीदवार मोहन गुप्ता ने एक बार फिर बढ़त बना ली है. मोहन गुप्ता को 21वें राउंड के बाद 61727 वोट मिले हैं, वहीं 21 राउंड के बाद भाजपा की कुसुम देवी को 616671 मत मिले हैं. मोहन गुप्ता महज 65 वोटों से आगे.

12:30 PM

गोपालगंज उपचुनाव- 20 वें राउंड की मतगणना पूरी. भाजपा की कुसुम देवी को 57727 मत, राजद के मोहन गुप्ता को 55862 मत. राजद के मोहन गुप्ता 1135 मतों से आगे. 

 

12:26 PM

मोकामा विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी 16420 वोट से विजयी. 

12:19 PM

गोपालगंज उपचुनाव- 19 वें राउंड की मतगणना पूरी. भाजपा की कुसुम देवी को मिले हैं 55397 मत, वहीं राजद के उम्मीदवार मोहन गुप्ता के पक्ष में 55338 मत, भाजपा की  कुसुम देवी 59 मतों से आगे. 

12:17 PM

गोपालगंज में एक घंटे से रूका है मतगणना का काम. तकनीकी खराबी की वजह से रोकी गई है वोटों की गिनती. अभी तक भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी 1705 मतों से चल रही हैं आगे. 

12:11 PM

मोकामा में हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती समाप्त हो चुकी है. राजद प्रत्याशी और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने यहां से उपचुनाव जीत लिया है. औपचारिक घोषणा बाकी. 

11:51 AM

मोकामा उपचुनाव- 20 वें राउंड की मतगणना पूरी. RJD की नीलम देवी 76979 मत, BJP की सोनम देवी को मिले हैं अभी तक 60402 मत. RJD की नीलम देवी 16577 वोट से आगे. 

11:50 AM

मोकामा उपचुनाव- 19 वें राउंड की मतगणना पूरी. RJD नीलम देवी- 73893, BJP सोनम देवी-57141 मत.  RJD की नीलम देवी 16752 वोट से आगे. 

11:48 AM

मोकामा उपचुनाव- 17 वें राउंड की मतगणना पूरी.  RJD की नीलम देवी को मिले हैं 66587 मत वहीं BJP की सोनम देवी को मिलें 51398 वोट. RJD की नीलम देवी 15189 वोट से आगे. 

11:25 AM

गोपालगंज उपचुनाव- 18 वें राउंड की मतगणना पूरी. भाजपा की कुसुम देवी को मिले 53694 वहीं राजद के मोहन गुप्ता को मिले हैं 51989 मत. भाजपा की कुसुम देवी 1705 मतों से आगे. 

11:24 AM

मोकामा उपचुनाव- 16 वें राउंड की मतगणना पूरी. RJD की नीलम देवी को मिले हैं अब तक 62311, वहीं BJP की सोनम देवी को 47594 मत. RJD की नीलम देवी 14717 वोट से आगे. 

 

11:10 AM

गोपालगंज उपचुनाव- 17 वें राउंड की मतगणना पूरी भाजपा की कुसुम देवी के पक्ष में 51070 मत वहीं राजद के मोहन गुप्ता को मिले हैं 48885 मत. भाजपा की कुसुम देवी 2185 मतों से आगे. 

11:08 AM

गोपालगंज उपचुनाव- 15 वें राउंड की मतगणना पूरी. भाजपा की कुसुम देवी को 44703 मत वहीं राजद के मोहन गुप्ता को 42892 वोट. भाजपा की कुसुम देवी यहां 1811 मतों से चल रही हैं आगे. 

11:08 AM

मोकामा 15 चरण की गिनती समाप्त. राजद प्रत्याशी नीलम देवी 14215 वोट से आगे. नीलम देवी को मिले 58536 वोट वहीं सोनम देवी को 44321 वोट. 

 

10:44 AM

गोपालगंज उपचुनाव- 14 वें राउंड की मतगणना पूरी. भाजपा की कुसुम देवी को 42088 मत वहीं राजद के मोहन गुप्ता को 40245 मत मिले हैं. भाजपा की कुसुम देवी यहां 1843 मतों से आगे चल रही हैं. 

10:36 AM

मोकामा उपचुनाव के लिए 12 वें राउंड की मतगणना समाप्त. RJD की नीलम देवी को मिले हैं 46096 वोट, वहीं BJP की सोनम देवी को 33944 मत. RJD की नीलम देवी ने 12152 मतों से बना रखी है बढ़त.

10:34 AM

गोपालगंज उपचुनाव- 13 वें राउंड की मतगणना पूरी. भाजपा की कुसुम देवी को मिले हैं अबतक 39067 मत वहीं राजद के मोहन गुप्ता के पक्ष में पड़े हैं 37426 मत. भाजपा की कुसुम देवी राजद प्रत्याशी से 1641 मतों से आगे. 
 

10:28 AM

मोकामा उपचुनाव- 11 वें राउंड की मतगणना पूरी, RJD की नीलम देवी को 42603 मत, BJP की सोनम देवी को 30556 मत. RJD की नीलम देवी 12047 वोट से आगे. 

10:28 AM

मोकामा उपचुनाव- 10 वें राउंड की मतगणना पूरी, RJD की नीलम देवी को 39036 मत, BJP की सोनम देवी को 27064 मत. RJD की नीलम देवी 11972 वोट से आगे. 

 

10:24 AM

गोपालगंज उपचुनाव- 12 वें राउंड की मतगणना पूरी. भाजपा की कुसुम देवी को 36727 मत,  राजद के मोहन गुप्ता को 34355 मत. भाजपा की कुसुम देवी 2372 मतों से आगे. 

 

10:23 AM

गोपालगंज उपचुनाव- 11 वें राउंड की मतगणना पूरी. भाजपा की कुसुम देवी को 34042 मत, राजद के मोहन गुप्ता को 31217 मत. भाजपा की कुसुम देवी 2825 मतों से आगे. 

10:12 AM

मोकामा उपचुनाव- 9वें राउंड की मतगणना पूरी RJD की नीलम देवी को 35036 मत, BJP की सोनम देवी को 24299 मत. RJD की नीलम देवी भाजपा की प्रत्याशी से 10737 वोट से आगे. 

10:10 AM

गोपालगंज उपचुनाव- 10 वें राउंड की मतगणना पूरी भाजपा की कुसुम देवी- 30875, राजद के मोहन गुप्ता- 28601 मत. भाजपा की कुसुम देवी 2274 मतों से आगे. 

10:05 AM

मोकामा उपचुनाव- 8वें राउंड की मतगणना पूरी RJD की नीलम देवी को 30960 मत,  BJP की सोनम देवी के पक्ष में 20276 मत. RJD की नीलम देवी 10684 वोट से आगे. 

10:04 AM

मोकामा उपचुनाव- 7वें राउंड की मतगणना पूरी RJD की नीलम देवी 26595 मत, BJP की सोनम देवी के पक्ष में 17056 मत. RJD की नीलम देवी 9539 वोट से आगे. 

 

09:58 AM

गोपालगंज सीट के लिए हुए उपचुनाव के मतगणना की 8वें राउंड की गिनती पूरी, भाजपा की कुसुम देवी को 25294 मत वहीं राजद के मोहन गुप्ता को 24299 वोट, भाजपा 995 मतों से आगे.

09:53 AM

मोकामा में छठे राउंड की गिनती के बाद  RJD की नीलम देवी को 22756 वहीं BJP की सोनम देवी को 15032 मत, RJD की नीलम देवी 7724 वोट से आगे. 

09:48 AM

मोकामा में पांचवें राउंड की गिनती के बाद RJD की नीलम देवी को 18657 वोट वहीं BJP की सोनम देवी को 13162 मत. RJD की नीलम देवी भाजपा की उम्मीदवार से 5495 मतों से आगे. 

09:46 AM

मोकामा चौथे राउंड की गिनती के बाद राजद की नीलम देवी के पक्ष में 15882 मत वहीं भाजपा की सोनम देवी को कुल 10191 मत. राजद की नीलम देवी 5691 वोटों से आगे. 

 

09:39 AM

मोकामा उपचुनाव- तीसरे राउंड की मतगणना पूरी राजद की नीलम देवी को 12760 तो भाजपा की सोनम देवी को 8069 मत. तीसरे राउंड में भी मोकामा में राजद आगे. 

09:38 AM

5 वें राउंड की गिनती में गोपालगंज में बसपा को 2352, भाजपा को 15030, राजद को 14393 मत.  5 राउंड के बाद भाजपा 634 मतों से राजद से आगे. 

 

09:28 AM

मोकामा उपचुनाव- तीसरे राउंड की मतगणना पूरी RJD की नीलम देवी को मिले हैं अब तक 12760 मत, BJP की सोनम देवी के पक्ष में 8069 वोट. 

09:24 AM

मोकामा विधानसभा सीट पर दूसरे चरण की मतगणना में राजद प्रत्‍याशी और अनंत सिंह की पत्‍नी नीलम देवी को 9435 वोट हासिल मिले हैं. वहीं, बीजेपी उम्‍मीदवार सोनम देवी को अभी तक 5451 मत मिले हैं. वह लगभग 4 हजार मतों से पीछे चल रही हैं. 

09:13 AM

गोपालगंज में राजद प्रत्‍याशी पीछे भाजपा ने बनाई बढ़त. बीजेपी उम्‍मीदवार को 3370 वोट मिले हैं, जबकि राजद प्रत्‍याशी के पक्ष में अभी तक 2954 मत आए हैं. ऐसे में भाजपा 416 वोटों से आगे चल रही है.

09:11 AM

मोकामा उपचुनाव में पहले राउंड की मतगणना पूरी RJD की नीलम देवी को 4159 तो BJP की सोनम देवी को 3508 वोट.  कुल 7943 मतों की हुई गिनती. राजद यहां भी भाजपा से आगे.  

08:55 AM

गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव, 4 राउंड की मतगणना पूरी. राजद के मोहन गुप्ता भाजपा की कुसुम देवी से चल रहे हैं आगे 

08:54 AM

गोपालगंज विधानसभा मतगणना प्रथम राउंड की मतगणना पूरी भाजपा 1798 राजद, 2713 राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता. राजद 915 मतों से आगे

 

08:20 AM

सोनम देवी मोकामा से भाजपा प्रत्‍याशी मतगणना शुरू होने से पहले बाढ़ में मंदिर पहुंची. यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. इस सीट पर उनका सीधा मुकाबला आरजेडी प्रत्‍याशी और अनंत सिंह की पत्‍नी नीलम देवी से है.

08:02 AM

By election Results 2022: उप चुनाव की मतगणना से पहले अब राजद ने किया बड़ा दावा. राजद प्रवक्ता और पूर्व विधायक शक्ति यादव का दावा. भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत तमाम बड़े नेता राजद के संपर्क में हैं. उप चुनाव का नतीजा आने के बाद भाजपा में मचेगी बड़ी भगदड़. हम सोच रहे किस नेता को राजद में लाएं, किसको नहीं. भाजपा छोड़ने वाले नेताओं की लंबी फौज, सब तलाश रहे ठिकाना. राजद से पहले जदयू ने किया था ऐसा दावा. 

07:25 AM

By election Results 2022: मोकामा उपचुनाव के लिए 8:00 से वोटों गिनती शुरू होगी. 9:00 बजे रुझान आने शुरू हो जाएंगे. दोपहर तक चुनाव परिणाम स्पष्ट हो जाएगा. काउंटिंग सेंटर पर चाक-चौबंद व्यवस्था. पहले होगी सर्विस वोटों की काउंटिंग. उसके बाद खुलेगा ईवीएम का पिटारा. राजधानी पटना के आर्यभट्ट सेंटर में बनाया गया है काउंटिंग सेंटर. 

 

07:09 AM

By election Results 2022: दोनों सीटों का परिणाम आप चुनाव आयोग की वेबसाइट  results.eci.gov.in पर देख सकते हैं. 

 

07:03 AM

By election Results 2022: बिहार में दो विधानसभा सीट मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. मोकामा में कुल 6 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा, वहीं गोपालगंज में 9 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. बिहार में महागठबंधन के सरकार गठन के बाद यह पहला चुनाव है ऐसे में सबकी निगाहें इस चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई है. इन दोनों सीटों पर भाजपा और राजद के बीच मुकाबला साफ माना जा रहा है. 

Trending news