Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बिहार कई जिलों में निकाली गई तिरंगा यात्रा
Advertisement

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बिहार कई जिलों में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा द्वारा अभियान चलाया गया. वहीं मुजफ्फरपुर में स्कूली बच्चों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. हजारों की संख्या में छात्र, छात्राओ और लोगों की भीड़ इस यात्रा में जुटी.  

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बिहार कई जिलों में निकाली गई तिरंगा यात्रा

पटना: आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश में चलाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में हर घर पर तिरंगा लगाने की मुहिम चल रही है. ऐसे में बिहार में भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार लोगों से अपील की जा रही है. मुजफ्फरपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. इसका नेतृत्व मुजफ्फरपुर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने किया. उन्होंने खुद रिक्शा चला कर जिला वासियों को जागरूक किया. उनके साथ इस तिरंगा यात्रा में कई नेता और पदाधिकारी भी शामिल हुए. हजारों की संख्या में छात्र, छात्राओ और लोगों की भीड़ इस यात्रा में जुटी.  

CRPF का तिरंगा यात्रा
वहीं आरा के कोईलवर में 47 वी बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा भी हर घरों पर तिरंगा लगाया गया. कोईलवर में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए 12 हजार तिरंगा झंडा का वितरण किया जाएगा. 15 अगस्त को कोईलवर के हर घर र तिरंगा फहराया जाएगा. सीआरपीएफ के वीर जवानों के द्वारा 15 अगस्त को सभी झंडे को सलामी भी दी जाएगी. आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर कोईलवर सीआरपीएफ कैंप में भी तैयारियां जोरों शोर से चल रही है. कोईलवर के सड़कों पर सीआरपीएफ हर घर मे तिरंगा लगाने की अपील करते दिखाई दिए. 

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह ने किया हर घर तिरंगा अभियान का समर्थन, शेयर किया वीडियो

भाजपा द्वारा चलाया गया अभियान 
बांका शहर में भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा द्वारा अभियान चलाया गया. बांका के बीजेपी विधायक राम नारायण मंडल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ. वहीं भाजपा ने पूर्व मंत्री रोहन साह के नेतृत्व में इंग्लिश मोड चौक से बाइक रैली निकाली. जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता साथ थे. भाजपा के द्वारा पूरे शहर में तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों से घरों पर झंडा लगाने की अपील की गई. 

Trending news