Krishna Janmashtami Wishes: नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की.... इन संदेशो के जरिए दें प्रियजनों को जन्माष्टमी की बधाई
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1308064

Krishna Janmashtami Wishes: नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की.... इन संदेशो के जरिए दें प्रियजनों को जन्माष्टमी की बधाई

Happy Krishna Janmashtami 2022 Wishes: होता है प्यार क्या? दुनिया को जिसने बताया, दिल के रिश्तों को जिसने प्रेम से सजाया, आज उन श्री कृष्ण का जन्मदिन है आया, कृष्ण जन्म की आपको हार्दिक शुभकामनाएं..... 

Krishna Janmashtami Wishes: नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की.... इन संदेशो के जरिए दें प्रियजनों को जन्माष्टमी की बधाई

पटनाः Happy Krishna Janmashtami 2022 Wishes: भारत में जन्माष्टमी का पर्व हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. जन्माष्टमी की पूजा खासतौर पर मथुरा, वृंदावन और द्वारका में पूरे विधि-विधान से की जाती हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद मास (भादो) के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. मान्यताओं के अनुसार भादो मास के कृष्ण पक्ष के रोहिणी नक्षत्र में अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा के जेल में हुआ था. भगवान कृष्ण के भक्त जन्माष्टमी को बड़े धूम-धाम, हर्ष, जोश और उल्लास के साथ मनाते हैं. इस दिन भगवान कृष्ण के बाल गोपाल रूप की पूजा होती है. जन्माष्टमी के खास अवसर पर आप अपनों को इन खास संदेशो से बधाई दे सकते हैं. 

1. नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की,
आनंद उमंग भयो, जय हो नन्दलाल की.
कृष्ण जन्म की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

2. श्री कृष्ण के चरण आपके घर आएं
खुशियों के आप दिया जलाएं,
दुख और परेशानी आपसे आंखे चुराएं
कृष्ण जन्म की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

3. देखो फिर जन्माष्टमी आई है,
माखन की हांडी ने फिर मिठास बढ़ाई है
कान्हा की लीला है सबसे प्यारी,
वो दें तुम्हें दुनिया भर की खुशियां सारी
कृष्ण जन्म की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

4. माखन चुराकर जिसने खाया,
बंसी बजाकर जिसने नचाया,
खुशी मनाओ उसके जन्म दिन की,
जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया.
कृष्ण जन्म की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

5. अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम।
कौन कहता है भगवान आते नहीं, तुम मीरा के जैसे बुलाते नहीं.
कृष्ण जन्म की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

6. बांके बिहारी का नाम लो सहारा मिलेगा
ये जीवन न तुमको दुबारा मिलेगा
डूब रही अगर कश्ती मझधार में
कृष्णा के नाम से सहारा मिलेगा.
कृष्ण जन्म की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

7. हरे कृष्ण, हरे मुरारी,
पूजा करे इनकी दुनिया सारी,
आओ राधे श्याम का नाम जपें,
मिट जाए दुविधाएं सारी
कृष्ण जन्म की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

8. मुरली मनोहर, ब्रिज की धरोहर
वो नंदलाला गोपाला है,
बंसी की धुन पर सब दुख हरने वाला है
मुरली मनोहर आने वाला है...
कृष्ण जन्म की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

9. होता है प्यार क्या? दुनिया को जिसने बताया
दिल के रिश्तों को जिसने प्रेम से सजाया
आज उन श्री कृष्ण का जन्मदिन है आया
कृष्ण जन्म की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

10. कृष्ण की महिमा, कृष्ण का प्यार,
कृष्ण में श्रद्धा, कृष्ण से ही संसार,
मुबारक हो आप सबको जन्माष्टमी का त्योहार।

यह भी पढ़े- Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर क्यों किया जाता है दही-हांडी उत्सव का आयोजन, जानें क्या है इसका महत्व

Trending news