शादी के बीच वर-वधु पक्ष में हुई कहासुनी, मंत्रों की जगह चले लाठी-डंडे
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1209718

शादी के बीच वर-वधु पक्ष में हुई कहासुनी, मंत्रों की जगह चले लाठी-डंडे

घर की महिला मांगलिक गीत गाने में व्यस्त थी. बारातियों का तारणी दास व उनके परिजन स्वागत करते हुए बारात निकालने का आग्रह किया, समय पर बारात निकाली गयी. डीजे के धुन पर सभी डांस कर रहे थे. तभी लड़का पक्ष और लड़की पक्ष (लड़की पक्ष )के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी

शादी के बीच वर-वधु पक्ष में हुई कहासुनी, मंत्रों की जगह चले लाठी-डंडे

पटनाः बांका के अमरपुर थानाक्षेत्र के सादपुर गांव में विवाह का माहौल रणक्षेत्र में तबदील हो गया. डीजे में डांस करने को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठियां चली, जिसमें लड़की पक्ष के दो लोग एवं वर पक्ष के चार लोग जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार वीते अर्ध रात्री भागलपुर जिले के कजरैली गांव से झारू दास का लड़का विशाल कुमार की बारात अमरपुर थानाक्षेत्र के सादपुर गांव स्थित तारणी दास के घर पहुंची. सादपुर गांव में सभी विवाह की तैयारी में जुटे थे. 

कहासुनी के बाद चलीं लाठियां
घर की महिला मांगलिक गीत गाने में व्यस्त थी. बारातियों का तारणी दास व उनके परिजन स्वागत करते हुए बारात निकालने का आग्रह किया, समय पर बारात निकाली गयी. डीजे के धुन पर सभी डांस कर रहे थे. तभी लड़का पक्ष और लड़की पक्ष (लड़की पक्ष )के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और लड़की पक्ष एवं लड़का पक्ष के लोगों के बीच लाठियां चलने लगी. बारात में शामिल कुछ लोगों ने मामले की जानकारी अमरपुर थाने में दी. सूचना मिलते ही अमरपुर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराते हुए सभी जख्मियों को उपचार के लिए अमरपुर अस्पताल लेकर आ गये. 

बिना दुल्हन लिए वापस हुए लोग
जहां डाक्टरों के द्वारा जख्मी लड़की पक्ष के विजय दास एवं मोनू कुमार तथा लड़का पक्ष के रामानुज रविदास, प्रमोद दास, चंदन कुमार व झारू दास का प्राथमिक उपचार कर विजय दास की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. घटना से आक्रोशित लड़का पक्ष के लोगों ने विवाह करने से इंकार करते हुए बिना दुल्हन लिये सादपुर गांव से वापस हो गया. घटना की सूचना मिलते ही विशनपुर पंचायत के मुखिया  सुबह अमरपुर अस्पताल पहुंचकर लड़का पक्ष को समझाते हुए शादी के लिए तैयार कर लिया और लड़का पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार हो गये. 

यह भी पढ़िएः Crime in Patna: आनंद सिंह के करीबी 24 कैदी बेउर जेल से भागलपुर किए गए शिफ्ट, जेल के अंदर से चला रहे थे जुर्म की दुनिया

Trending news