Bhojpuri Song: गुंजन सिंह ने अपनी प्रेमिका से कहा 'लालटेन जलते रहतौ गे', हुआ बवाल
Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर और अभिनेता गुंजन सिंह (Gunjan Singh) का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है. गुंजन सिंह का जलवा भोजपुरी इंडस्ट्री में किसी सुपरस्टार से कम नहीं है. अपनी शानदार गायकी और बेहतरीन अभिनय के दम पर गुंजन सिंह भोजपुरी के सुपरस्टार बन गए हैं.
Trending Photos
)
पटना: Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर और अभिनेता गुंजन सिंह (Gunjan Singh) का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है. गुंजन सिंह का जलवा भोजपुरी इंडस्ट्री में किसी सुपरस्टार से कम नहीं है. अपनी शानदार गायकी और बेहतरीन अभिनय के दम पर गुंजन सिंह भोजपुरी के सुपरस्टार बन गए हैं. गुंजन सिंह के गानों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बीच गुंजन सिंह ने अपना नया गाना ''लालटेन जलते रहतौ गे'' (Lalten Jalte Rahtau Ge) रिलीज किया है.
''लालटेन जलते रहतौ गे'' हुआ वायरल
भोजपुरी गाना (Bhojpuri gana) ''लालटेन जलते रहतौ गे'' (Lalten Jalte Rahtau Ge) को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. फैंस को गुंजन का नया गाना खूब पसंद आ रहा है. गाने के वीडियो को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. वीडियो में गुंजन सिंह के अंदाज को देखकर आप हैरान हो जाएंगे. गुंजन सिंह इस गाने के वीडियो में अभिनेत्री काजल राज के देखे जा सकते हैं.
3 लाख से ज्यादा व्यूज
गुंजन सिंह के नए गाने को ''लालटेन जलते रहतौ गे'' (Lalten Jalte Rahtau Ge) को फैंस लगातार सर्च करके देख रहे हैं. गुंजन सिंह ने इस गाने को नेहा राज के साथ मिल कर गाया है. गाने के बोल अमन अलबेला ने लिखे हैं. वहीं आर्या शर्मा ने इस गाने को अपनी मधुर संगीत से सजाया है. इस गाने को वीडियो को आर्यन देव ने डायरेक्ट किया है. खबर लिखे जाने तक इस गाने को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इस गाने को लाइक किया है.
More Stories