Bhojpuri Star Controversy: इस साल विवादों में घिरे रहे ये भोजपुरी सिनेमा के सितारे, एक के वायरल MMS ने मचाया था हंगामा
Advertisement

Bhojpuri Star Controversy: इस साल विवादों में घिरे रहे ये भोजपुरी सिनेमा के सितारे, एक के वायरल MMS ने मचाया था हंगामा

भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों को जितनी प्रसिद्धि मिली है उनका विवादों से भी उतना ही गहरा नाता रहा है. आपको बता दें कि भोजपुरी कलाकार को चाहनेवाले करोड़ों की संख्या में लोग हैं ऐसे में इन कलाकारों के विवादों को भी खूब सुर्खियां मिलती है. भोजपुरी के 40 करोड़ से ज्यादा दर्शक हैं.

(फाइल फोटो)

पटना : भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों को जितनी प्रसिद्धि मिली है उनका विवादों से भी उतना ही गहरा नाता रहा है. आपको बता दें कि भोजपुरी कलाकार को चाहनेवाले करोड़ों की संख्या में लोग हैं ऐसे में इन कलाकारों के विवादों को भी खूब सुर्खियां मिलती है. भोजपुरी के 40 करोड़ से ज्यादा दर्शक हैं. ऐसे में जब भी भोजपुरी के कलाकारों को लेकर कोई विवाद गहराता है तो यह सुर्खियां बटोरता है. बता दें कि साल 2022 में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह सहित कई भोजपुरी के कलाकार विवाद में घिरे रहे. ऐसे में हम भोजपुरी के ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस साल विवादों में नाम आया.

पवन सिंह
साल 2022 में भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों के नाम जो विवाद रहा उसमें सबसे ज्यादा सुर्खियां पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक की खबरों ने बटोरी. पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई इलजाम लगाए. इससे पहले पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच जुबानी जंग ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी. 

खेसारी लाल यादव
भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच जुबानी जंग की वजह से दोनों कलाकार सुर्खियों में रहे. वहीं खेसारी लाल यादव ने एक बार तो लाइव आकर इंडस्ट्री तक छोड़ने की धमकी तक दे दी. इसके साथ ही खेसारी लाल यादव की बेटी को अपशब्द कहकर गाना बनाने को लेकर भी खूब विवाद हुआ. हालांकि इस वक्त पवन सिंह खेसारी लाल यादव के साथ खड़े नजर आए. 

रानी चटर्जी
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी को सोशल मीडिया पर लोगों का खूब प्यार मिलता है, 450 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करनेवाली रानी चटर्जी को दर्शकों का खूब प्यार मिला है. विवादों ने रानी का भी पीछा नहीं छोड़ा है. बिग बॉस 16 में आए साजिद खान पर रानी ने ढेर सारे इलजाम लगाए. साजिद पर उन्होंने मीटू का इल्जाम लगाया और इस खबर को खूब सुर्खियां मिली. 

काजल राघवानी
भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री काजल राघवानी को कौन नहीं जानता. खेसारी लाल यादव के साथ कई बार काजल राघवानी का नाम जोड़ा गया लेकिन इस बार दोनों के रिश्तों में दरार आ गई. इस विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी.

पूनम दुबे
भोजपुरी सिनेमा की फिटनेस फ्रिक के नाम से जानी जानेवाली पूनम दुबे भी इस साल विवादों में आ गई जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं, इस वीडियो के बाद रानी और पूनम दुबे के बीच विवाद गहरा गया था. 

शिल्पी राज
भोजपुरी इंडस्ट्री की ट्रेंडिंग गर्ल और सुपरस्टार सिंगर शिल्पी राज का एक MMS वायरल हुआ था. इसके बाद से शिल्पी राज को जमकर ट्रोल किया गया और उन्हें खूब सुर्खियां भी मिली. 

अक्षरा सिंह
भोजपुरी सिनेमा की इस समय सबसे महंगी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है, अक्षरा सिंह का एक कथित MMS वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद अक्षरा सिंह खूब ट्रोल हुईं. हालांकि बाद में यह पता चला कि वह फेक वीडियो था जिसके जरिए अक्षरा के करियर को तबाह करने की कोशिश की गई थी. 

ये भी पढ़ें- भोजपुरी सिनेमा के अमिताभ, सलमान और नेहा कक्कड़ को जानते हैं आप?

Trending news