Filmachi Music Awards 2024: पवन सिंह बने गोल्डन वाइस ऑफ ईयर, खेसारी लाल को बेस्ट सिंगर का अवार्ड
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2084832

Filmachi Music Awards 2024: पवन सिंह बने गोल्डन वाइस ऑफ ईयर, खेसारी लाल को बेस्ट सिंगर का अवार्ड

Filmachi Music Awards 2024: फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024 का आयोजन बिहार की राजधानी पटना में किया गया. इस दौरान भोजपुरी के स्टारों का जमावड़ा लगा रहा. इस शो में खेसारी लाल यादव को बेस्ट सिंगर का अवार्ड मिला. वहीं, पवन सिंह गोल्डन वाइस ऑफ ईयर बने.

खेसारी लाल याद और पवन सिंह (File Photo)

Filmachi Music Awards 2024: बिहार की राजधानी पटना में 28 जनवरी की रात फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में अहम योगदान के लिए कई कलाकारों का सम्मान किया गया. खेसारी लाल यादव को बेस्ट सिंगर फिल्म का अवार्ड दिया गया. वहीं, पवन सिंह को गोल्डन वाइस ऑफ ईयर पवन सिंह चुना गया. 

बता दें कि फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024 का आयोजन फिलमची भोजपुरी, श्याम स्टील और यशी फिल्म्स अभय सिन्हा की तरफ से किया गया. इस मौके पर भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और रितेश पांडेय जैसे कलाकारों ने अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया. इसके बाद जब कुमार सानू और अलका याग्निक ने गाना गाया तो पूरा ऑडिटोरियम झुमने लगा. फिलमची भोजपुरी के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024 का आयोजन 60 साल में पहली बार हुआ है.

फिलमची म्यूजिक पुरस्कार की सूची

बेस्ट सिंगर मेल फिल्म खेसारी लाल यादव को भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 के लिए दिया गया. बेस्ट सिंगर फीमेल फिल्म प्रियंका सिंह को भोजपुरी फिल्म माई द प्राइड ऑफ भोजपुरी के लिए दिया गया. बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर 2023 फिल्म रजनीश मिश्रा को माई द प्राइड ऑफ भोजपुरी मूवी के लिए मिला. बेस्ट लिरिक्स राइटर 2023 फिल्म आशुतोष तिवारी, फिल्म आसरा के लिए मिला.

बेस्ट डेब्यू सिंगर मेल फिल्म अमरजीत जयकार को भोजपुरी फिल्म विवाह 3 के लिए मिला. बेस्ट डेब्यू सिंगर फीमेल संगीता कर्जना को माई द प्राइड ऑफ भोजपुरी के लिए दिया गया.

बेस्ट एल्बम सॉन्ग ऑफ द ईयर धानी हो सब धन बाटे आशी म्यूजिक को मिला. यह एल्बम सांग पवन सिंह का है. राइजिंग डिजिटल स्टार 2023 टुनटुन यादव को मिला है. गोल्डन वॉयस ऑफ द ईयर 2023 भोजपुरी के स्टार पवन सिंह को दिया गया है. शिवानी सिंह को ट्रेंडिंग वॉइस ऑफ द ईयर फीमेल चुना गया. अरविंद अकेला कल्लू को वायरल वॉइस ऑफ द ईयर मेल चुना गया. 

ये भी पढ़ें: Bhojpuri News: मोनालिसा की नारंगी साड़ी ने फैन्स की बढ़ाई धड़कन, देखें तस्वीरें

शिल्पी राज को वायरल वॉइस ऑफ द ईयर फीमेल का अवार्ड मिला. भोजपुरी संगीत जनक का अवार्ड स्वर्गीय चित्रगुप्त जी मिला है. भारत सम्मान पद्म भूषण शारदा सिन्हा को फोक क्वीन ऑफ का पुरस्कार मिला है. स्वर भूषण अवार्ड कुमार सोनू औक अलका याग्निक दिया गया है.

Trending news