Prince Harry के खुलासे से मचा बवाल; लोगों ने कहा छीः ऐसा होता है राजकुमार !
Advertisement

Prince Harry के खुलासे से मचा बवाल; लोगों ने कहा छीः ऐसा होता है राजकुमार !

Prince Harry first time lose his virginity to an older woman: ब्रिटेन के शाही खानदान से ताल्लुक रखने वाली राजकुमार प्रिंस हैरी ने अपने संस्मरण  'स्पेयर’ में अपने बचपन, किशोरावस्था और जवानी के दिनों के ढेर सारी बातों का खुलासा किया है, जो लोगों के लिए चर्चा का मौजूं बन गया है.

प्रिंस हैरी पत्नी मेगन के साथ

वाशिंगटनः ब्रिटेन में शाही खानदान के लोगों को वहां की जनता इज्जत की निगाह से देखती है. उनके लिए लोगों के दिलों में प्यार के साथ श्रद्धा का भाव भी रहता है. लेकिन ब्रिटेन के शाही खानदान से ताल्लुक रखने वाली राजकुमार प्रिंस हैरी ने अपने संस्मरण में अपनी जिंदगी को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिससे वह विवादों में घिर गए हैं. आगामी दस जनवरी को ’स्पेयर’ नाम से उनका संस्मरण रिलीज होने का तैयार है. फॉक्स न्यूज के  मुताबिक, हैरी का ये संस्मरण पहले से ही स्पेन में बिक्री के लिए उपलब्ध है. स्पेनिश भाषा में ये पहले ही प्रकाशित हो चुकी है. हैरी के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोग चुटकी ले रहे हैं. कई लोगों ने लिखा है कि क्या राजकुमार ऐसे हाते हैं ? 

हैरी की कभी उस महिला से मुलाकात नहीं हुई 
ससेक्स के ड्यूक प्रिंस हैरी ने अपने संस्मरण में अपनी वर्जीनिटी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसपर सहसा किसी के लिए यकीन करना मुश्किल होगा. हैरी ने अपने संस्मरण में दावा किया है कि पहली बार उन्होंने अपनी वर्जीनिटी एक अपने से बड़ी उम्र की महिला के साथ खोई थी. हैरी ने कहा है कि वह महिला उस वक्त उनकी उम्र से दोगुनी रही होगी. हैरी ने उस महिला के साथ एक पब के पीछे खुले मैदान में अपना कौमार्य खो दिया था. वह महिला हैरी के लिए बिल्कुल अंजान थी. इस वाकये के बाद हैरी की कभी उस महिला से मुलाकात नहीं हुई है. 

हैरी तब स्कूल में करते थे पढ़ाई 
अपने संस्मरण में ससेक्स के ड्यूक हैरी ने खुलासा किया है कि 2001 में जब वह ईटन में एक छात्र थे, तब उस महिला से मुलाकात हुई थी. उस वक्त हैरी की उम्र महज 17 वर्ष की थी. हालांकि, पिं्रस हैरी ने महिला की पहचान उजागर नहीं की है. सालों तक यह संदेह था कि उसने एलिजाबेथ हर्ले के साथ पहली बार अपना कौमार्य खोया था, जो उनसे उम्र में उस वक्त 19 साल बड़ी थी. हालांकि, हैरी के इस संस्मरण के बाद उन अटकलों पर अब विराम लग गया है, क्योंकि हैरी ने अपने संस्मरण में उन अटकलों का जोरदार खंडन किया है.

अब दो बच्चों के पिता हैं प्रिंस हैरी 
वहीं, अभिनेत्री कैथरीन ओम्मननी ने नवंबर में दावा किया था कि जब वह 21 साल की थीं, तब हैरी के साथ उनका एक महीने तक रिश्ता था. फॉक्स न्यूज के मुताबिक, हैरी के संस्मरण में एकमात्र सेक्स संबधों का ही जिक्र नहीं है, बल्कि कई और सनसनीखेज खुलासे इसमें किए गए हैं. किताब में, हैरी ने कहा है कि उन्होंने 17 साल की उम्र में कई बार कोकीन का भी सेवन किया था. यह उन्होंने खुद को दुनिया से अलग महसूस करने के लिए किया था. हैरी इस वक्त दो बच्चों के पिता हैं और अभिनेत्री मेगन मर्केल से शादी करने के बाद अमेरिका में रह रहे हैं. 

Zee Salaam

Trending news