Modi Cabinet Portfolio: मोदी सरकार में विभागों का हुआ बंटवारा, नितिन गडकरी फिर बने सड़क परिवहन मंत्री
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh2287869

Modi Cabinet Portfolio: मोदी सरकार में विभागों का हुआ बंटवारा, नितिन गडकरी फिर बने सड़क परिवहन मंत्री

Cabinet portfolio Announcement: सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है मोदी सरकार ने पहली कैबिनेट मीटिंग में विभागों का बंटवारा किया है. 

Modi Cabinet Portfolio: मोदी सरकार में विभागों का हुआ बंटवारा, नितिन गडकरी फिर बने सड़क परिवहन मंत्री

Modi Cabinet 3.0: प्रधानमंत्री ने 9 जून को शपथ ली. देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन चुकी है. नई सरकार में पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली. वहीं, आज यानी सोमवार को  कैबिनेट मीटिंग हुई, जिसमें मंत्रालयों के बंटवारों पर चर्चा हुई. सूत्रों के अनुसार, मोदी सरकार ने पहली कैबिनेट मीटिंग में विभागों का बंटवारा कर दिया है. इस खबर में देखिए कौन सा विभाग किसे मिला.

मोदी कैबिनेट (Modi 3.0 Cabinet Minister Portfolio List)

नरेंद्र मोदी- प्रधानमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे, अन्य सभी विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए.

कैबिनेट मंत्री

1. राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्रालय
बीजेपी

2. अमित शाह
गृह मंत्रालय  
बीजेपी

3. नितिन जयराम गडकरी
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
बीजेपी

4. जेपी नड्डा
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 
बीजेपी

5. शिवराज सिंह चौहान
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय
बीजेपी

6. निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री
बीजेपी

7. सुब्रह्मण्यम जयशंकर 
विदेश मंत्रालय
बीजेपी

8. मनोहर लाल खट्टर
आवास और शहरी मामलों के मंत्री और ऊर्जा मंत्री
बीजेपी

9. एच.डी. कुमारस्वामी
भारी उद्योग मंत्री और स्टील मंत्री. 
 
10. पीयूष गोयल
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री 
बीजेपी

11. धर्मेंद्र प्रधान
शिक्षा मंत्रालय
बीजेपी

12. जीतन राम मांझी
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
 
13. राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह)
पंचायती राज मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री.
बीजेपी

14. सर्बानंद सोनोवाल
बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय 
बीजेपी

15. डॉ. वीरेंद्र कुमार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री.
बीजेपी

16. राम मोहन नायडू किंजरापु
नागरिक उड्डयन मंत्रालय 
 
17. प्रह्लाद जोशी
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री.
बीजेपी

18. जुएल ओरांव
जनजातीय मामलों के मंत्री.

19. गिरिराज सिंह
कपड़ा मंत्रालय  
बीजेपी

20. अश्विनी वैष्णव
रेल मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री.
बीजेपी

21. ज्योतिरादित्य सिंधिया
संचार मंत्रालय  
बीजेपी

22. भूपेन्द्र यादव
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय 
बीजेपी

23. गजेन्द्र सिंह शेखावत
संस्कृति मंत्रालय 
बीजेपी

24. अन्नपूर्णा देवी
महिला एवं बालविकास मंत्रालय 
बीजेपी

25. किरेन रिजिजू
संसदीय मामलों का मंत्रालय
बीजेपी

26. हरदीप सिंह पूरी
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय 
बीजेपी

27. डॉ. मनसुख मंडाविया 
श्रम और रोजगार मंत्री,  युवा मामले और खेल मंत्री
बीजेपी

28. जी. किशन रेड्डी
कोयला मंत्री और खान मंत्री. 
बीजेपी

29. चिराग पासवान
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री.
 
30. सी.आर. पाटिल
जलशक्ति मंत्रालय
बीजेपी

राज्य मंत्री- स्वतंत्र प्रभार
 
31. राव इंद्रजीत सिंह
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री. 

32. डॉ. जितेन्द्र सिंह 
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री. 
 
33. अर्जुन राम मेघवाल
कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
34. प्रतापराव जाधव
आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
35. जयंत चौधरी
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री. 

राज्य मंत्री
 
36. जितिन प्रसाद
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
37. श्रीपद यशो नाइक
विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
38. पंकज चौधरी
वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री.

39. कृष्णपाल गुर्जर 
सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री.

40. रामदास अठावले
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
41. रामनाथ ठाकुर
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
42. नित्यानंद राय
गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
43. अनुप्रिया पटेल
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
44. वी सोमन्ना
जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री औररेल मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
45. चंद्रशेखर पेम्मासानी
ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री और संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
46. प्रो. एसपी सिंह बघेल 
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री और पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री. 
 
47. शोभा करंदलाजे
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री और श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
48. किर्तिवर्धन सिंह
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
49. बनवारी लाल वर्मा
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
50. शांतनु ठाकुर
बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री.

51. सुरेश गोपी
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
52. एल मुरुगन
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
53. अजय टम्टा
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय  
 
54. बंडी संजय कुमार
गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
55. कमलेश पासवान
ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री.

56. भागीरथ चौधरी
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री.

57. सतीश चन्द्र दुबे
कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री और खान मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
58. संजय सेठ
रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
59. रवनीत सिंह बिट्टू
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
60. दुर्गादास उइके
जनजातीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
61. रक्षा खडसे
युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
62. सुकांता मजूमदार
शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
63. सावित्री ठाकुर
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
64. तोखन साहू
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
65. राजभूषण चौधरी
जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री. 
 
66. भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा
भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री. 
 
67. हर्ष मल्होत्रा
कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
68. निमुबेन बामनिया
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री.

69. मुरलीधर मोहोल
सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
70. जॉर्ज कुरियन
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री.
 
71. पबित्रा मार्गेरिटा
विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री.

Trending news