Petrol Diesel: पेट्रोल और डीजल के दाम में कहां कितना हुआ बदलाव, जानें अपडेट
Advertisement

Petrol Diesel: पेट्रोल और डीजल के दाम में कहां कितना हुआ बदलाव, जानें अपडेट

Petrol Diesel Price 25 November 2022: तेल कंपनियों की ओर से आज शु्क्रवार के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं. पिछले 6 महीने से वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है. 

Petrol Diesel: पेट्रोल और डीजल के दाम में कहां कितना हुआ बदलाव, जानें अपडेट

Petrol Diesel Price: देश में हर दिन बढ़ रही मंहगाई के बीच रोजाना की तरह आज 25 नवंबर को सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के रेट जारी कर दिए गए हैं. देश में हर दिन किसी न किसी चीज के प्राइस बढ़ रहे हैं, लेकिन वाहन ईंधन के दाम में पिछले 6 महीने से कोई बदलाव नहीं आया है. अपडेट किए गए रेट के अनुसार आज भी पेट्रोल डीजल का भाव स्थिर है. वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बदलाव जारी है. 

शहर                            पेट्रोल                                               डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                     94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                     92.76 रुपये प्रति लीटर  
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                       89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                       90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                       89.96 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                       84.26 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                       89.76 रुपये प्रति लीटर 

Rashifal: इन राशि वालों पर बरसेगी आज शुक्र की कृपा, होगा बड़ा फायदा

रोज सुबह जारी होते हैं पेट्रोल डीजल के नए रेट
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. 

ऐसे जान सकते हैं अपडेट
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news