Petrol diesel price: दो महीने बीत जाने के बाद मिली पेट्रोल डीजल के दाम में राहत
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1268408

Petrol diesel price: दो महीने बीत जाने के बाद मिली पेट्रोल डीजल के दाम में राहत

Petrol Diesel Price 22 July: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज 22 जुलाई शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं. नए रेट के अनुसार, आज तेल के दाम में कितना बदलाव हुआ है यह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर. 

 

Petrol diesel price: दो महीने बीत जाने के बाद मिली पेट्रोल डीजल के दाम में राहत

Petrol Diesel Price 22 July: हर दिन की तरह आज 22 जुलाई शुक्रवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच जनता को तेल के दाम में राहत मिली है. आज पूरे दो महीने बीत चुके हैं कि पेट्रोल डीजल के रेट जस के तस बने हुए हैं. जी हां, नई कीमतों के अनुसार आज भी पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. केंद्र सरकार की ओर से आखिरी बार 21 मई को पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी, जिसके बाद देश के कई राज्यों में तेल की कीमतें कम कर दी गईं थीं.

ये हैं आज का ताजा भाव
शहर                            पेट्रोल                                            डीजल
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                   89.62 रुपये प्रति लीटर 
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                   89.76 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                   90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                   89.96 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें- Aaj ka rashifal: इन राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, मुंह मांगा मिलेगा सब कुछ

जयपुर                          108.48 रुपये प्रति लीटर                  93.72 रुपये प्रति लीटर
मुंबई                             111.35 रुपये प्रति लीटर                  97.28 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई                             102.63 रुपये प्रति लीटर                  94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                      106.03 रुपये प्रति लीटर                 92.76 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                          96.20 रुपये प्रति लीटर                   84.26 रुपये प्रति लीटर

रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं तेल की कीमतें

बता दें, हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें तय की जाती हैं, जिसके बाद इन्हें जारी कर दिया जाता है. ऐसे में आज भी पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Sawan Horoscope: सावन के दूसरे सोमवार को इन राशियों पर होगी शिव जी कृपा, धन की होगी प्राप्ति!

 

ऐसे जान सकते हैं लेटेस्ट प्राइस
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां, तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए एक खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. 

WATCH LIVE TV

Trending news