Petrol Diesel Price: यहां जानें आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम?
Advertisement

Petrol Diesel Price: यहां जानें आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम?

Petrol Diesel Price Himachal pradesh: देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. आज वाहन ईंधन के भाव में बदलाव के बाद आपके शहर में फ्यूल का दाम जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर. देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. आज वाहन ईंधन के भाव में बदलाव के बाद आपके शहर में फ्यूल का दाम जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

Petrol Diesel Price: यहां जानें आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम?

Petrol Diesel Price 14 May 2023: सरकारी तेल कंपनियों ने रोजाना की तरह आज 14 मई रविवार के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें (Petrol Diesel Price) जारी कर दी हैं. तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए दाम के अनुसार, आज वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात की जाए तो इंटरनेशल मार्केट में भी कच्चे तेल के रेट में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है. 

इन राज्यों में बढ़ाए गए वाहन ईंधन के दाम
बता दें, WTI क्रूड ऑयल 70.04 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि चेन्नई में पेट्रोल 10 पैसे और डीजल 9 पैसे सस्ता हुआ है. दाम घटने के बाद 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं, पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमतों में 46 पैसे और डीजल की दाम में 43 पैसे की बढ़त देखी गई है. इसके अलावा बिहार में पेट्रोल 43 पैसे महंगा हो गया है जबकि डीजल 40 पैसे महंगा हुआ है. अगर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की बात की जाए तो पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु वाहन ईंधन के दाम पहले ही बढ़ा दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Parineeti Raghav Engagement: सगाई फंक्शन में परिणीति और राघव ने खास अंदाज में किया अपने प्यार का इजहार

शहर                            पेट्रोल                                              डीजल
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                        89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                        90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.64 रुपये प्रति लीटर                        89.82 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                      94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                      92.76 रुपये प्रति लीटर 
मुंबई                            106.31 रुपये प्रति लीटर                      94.27 रुपये प्रति लीटर  
चंडीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                        84.26 रुपये प्रति लीटर  
शिमला                          96.24 रुपये प्रति लीटर                        86.30 रुपये प्रति लीटर                

ऐसे जान जा सकते हैं अपडेट  
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

ये भी पढे़ं- Raghav Chadha Parineeti Chopra Net Worth: कितना कमाते हैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, जानें क्या है इनका नेट वर्थ?

हर दिन सुबह जारी होती हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. वाहन ईंधन के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. 

WATCH LIVE TV

Trending news