Petrol diesel price: इस राज्य में सस्ता हुआ पेट्रोल, जानें अपने शहर में वाहन ईंधन का हाल
Advertisement

Petrol diesel price: इस राज्य में सस्ता हुआ पेट्रोल, जानें अपने शहर में वाहन ईंधन का हाल

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों की ओर से आज 9 जनवरी के लिए पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं. ताजा कीमतों के अनुसार आज सोमवार को पेट्रोल और डीजल का ताजा रेट जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

Petrol diesel price: इस राज्य में सस्ता हुआ पेट्रोल, जानें अपने शहर में वाहन ईंधन का हाल

Himachal Pradesh petrol Diesel rate: 21 मई को मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी, जिसके बाद देश में पेट्रोल और डीजल का रेट कम हो गया था, लेकिन कुछ समय बाद कई राज्य सरकारों ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दी थी, जिसके बाद वाहन ईंधन के दाम में बढ़ोतरी हुई थी. 

ऐसे में रविवार को हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के मंत्री मंडल विस्तार के बाद यहां भी डीजल पर 3 रुपये वैट बढ़ा दी गई. ऐसे में अब प्रदेश में डीजल 3 रुपये मंहगा हो गया जबकि पेट्रोल 95.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर वाहन ईंधन के दाम में अभी भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

हर दिन सुबह जारी होती हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. वाहन ईंधन के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. बता दें, सभी राज्य सरकारें पेट्रोल और डीजल पर अपने हिसाब से वैट लगाती हैं, जिसके आधार पर हर राज्य में पेट्रोल डीजल की अलग-अलग कीमतें होती हैं. 

ये भी पढ़ें- Rashifal: इंटीरियर डिजाइनर्स के लिए खास है आज का दिन, कर्क कन्या और कुंभ राशि के जातक जानें अपना राशिफल

 शहर                            पेट्रोल                                              डीजल
हिमाचल प्रदेश                95.07 रुपये प्रति लीटर                        86.05 रुपये प्रति लीटर                      
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                        89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                        90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.64 रुपये प्रति लीटर                        89.82 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                      94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                      92.76 रुपये प्रति लीटर 
मुंबई                            106.31 रुपये प्रति लीटर                      94.27 रुपये प्रति लीटर  

ऐसे जान जा सकते हैं अपडेट  
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news