ICC Awards 2022: आईसीसी ने किया मेंस T20I टीम ऑफ द ईयर का ऐलान, 3 भारतीय खिलाड़ियों के नाम शामिल, महिलाओं ने भी बढ़ाया मान
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1540982

ICC Awards 2022: आईसीसी ने किया मेंस T20I टीम ऑफ द ईयर का ऐलान, 3 भारतीय खिलाड़ियों के नाम शामिल, महिलाओं ने भी बढ़ाया मान

बता दें कि सूर्यकुमार यादव 2022 में सिर्फ भारत के नहीं बल्कि दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. 

ICC Awards 2022: आईसीसी ने किया मेंस T20I टीम ऑफ द ईयर का ऐलान, 3 भारतीय खिलाड़ियों के नाम शामिल, महिलाओं ने भी बढ़ाया मान

ICC Awards 2022, Men's and Women's T20I Team of the Year: ICC द्वारा T20I टीम ऑफ द ईयर 2022 के लिए 11 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के नाम का एलान किया गया है. आईसीसी ने कहा की यह वह खिलाड़ी हैं जिन्होंने सभी को प्रभावित किया है, फिर चाहे वह बल्ले से हो, गेंद से हो या एक साल में उनके कारनामों से हो. इस दौरान मेंस टीम में तीन भारतीय खिलाड़िओं ने अपनी जगह बनाई है और इनके नाम हैं विराट कोहली (Virat Kohli), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya). 

पिछले साल 2022 में विराट कोहली (Virat Kohli), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने भारत के लिए T20I क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया था. आज के समय में इन तीनों भारतीय खिलाड़ियों का ना सिर्फ T20I में बल्कि ODI में भी बोलबाला है. 

ICC Awards 2022, Men's T20I Team of the Year: एक बार टीम की तरफ नज़र डालते हैं  

1.    जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर) (इंग्लैंड)
2.    मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)
3.    विराट कोहली (भारत)
4.    सूर्यकुमार यादव (भारत)
5.   ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड)
6.    सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
7.    हार्दिक पंड्या (भारत)
8.    सैम करेन (इंग्लैंड)
9.    वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका)
10.   हारिस रऊफ (पाकिस्तान)
11.    जोश लिटिल (आयरलैंड)

इस टीम का कप्तान जोस बटलर को बनाया गया है जो की क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में दिग्गज माने जाते हैं. इसके अलावा न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने इस सूची में अपना नाम बना कर सबको अचंभित किया है. 

बता दें कि सूर्यकुमार यादव 2022 में सिर्फ भारत के नहीं बल्कि दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. सूर्यकुमार ने 2022 में 31 मैचों में कुल 1164 रन बनाए और इस बीच दो शतक भी लगाए. दूसरी तरफ विराट कोहली ने एशिया कप में शतक जड़ा और टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी को उनकी टी-20 क्रिकेट की ऐतिहासिक पारी माना गया.  

ICC Awards 2022, Women's T20I Team of the Year: महिला टीम पर भी डालें नज़र  

1.    स्मृति मंधाना (भारत)
2.    बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया)
3.    सोफी डिवाइन (कप्तान, न्यूजीलैंड)
4.    ऐश गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)
5.    ताहिला मेक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)
6.    निदा डार (पाकिस्तान)
7.    दीप्ति शर्मा (भारत)
8.    ऋचा घोष (विकेटकीपर, भारत)
9.    सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
10.   इनोका राणावीरा (श्रीलंका)
11.    रेणुका सिंह (भारत) 

(ICC Awards 2022, Men's and Women's T20I Team of the Year)

Trending news