Aaj ka Rahukal: आज के पंचांग में जानें क्या है राहुकाल का समय, क्या है आज का शुभ योग
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1799442

Aaj ka Rahukal: आज के पंचांग में जानें क्या है राहुकाल का समय, क्या है आज का शुभ योग

Aaj ka Rahukal 28 July 2023: हिंदू पचांग को वैदिक पंचांग भी कहा जाता है. पंचांग के माध्यम से ही काल व समय की गणना की जाती है. पंचांग में राहुकाल का खास महत्व माना जाता है. ऐसे में जानें क्या है आज का राहुकाल का समय. 

 

Aaj ka Rahukal: आज के पंचांग में जानें क्या है राहुकाल का समय, क्या है आज का शुभ योग

Aaj ka Rahukal 28 July 2023: आज दिन शुक्रवार और अधिक श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. शुक्रवार का नक्षत्र, योग और राहुकाल का समय जानने के लिए पढ़ें आज का पंचांग.

तिथि: दशमी
वार: शुक्रवार 
पक्ष: शुक्ल
करण: गर
नक्षत्र: अनुराधा
योग: शुक्ल

ये भी पढ़ें- Rashifal: तुला धनु और मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें अपना राशिफल

दुष्ट मुहूर्त- 8:22 से 9:12 तक रहेगा. 
कुलिक- 8:13 से 10:32 तक रहेगा. 
कंटक- 1:42 से 2:23 तक रहेगा. 
यमघण्ट- 5:26 से 6:20 तक रहेगा. 
राहुकाल- 10:45 से 12:26 तक रहेगा. 
यमगंड- 3:52 से 5:33 तक रहेगा.
गुलिक काल- 7:32 से 9:21 तक रहेगा. 

क्या होता है पंचांग? 
सरल भाषा में कहा जाए तो पंचांग महीने की तीस तिथियों से और पांच अंगों से मिलकर बनता है, लेकिन इसमें सबसे महत्वपूर्ण होते हैं पांच अंग वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण. वैसे तो कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 दिन होते हैं तो किसी महीने में 30, लेकिन अगर हम हिंदी कैलेंडर की बात करें तो इसके हिसाब हर माह में 30 दिन ही होते हैं, जिन्हें हम तिथि बोलते हैं. 

ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं. जो कि 15-15 दिन के होते हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रियोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. पंचांग इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. जी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता.)

WATCH LIVE TV

Trending news