Panchang: आज है पूर्वाषाढ़ नक्षत्र और सिद्धि योग, जानें क्या है शुक्रवार का पंचांग
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1575067

Panchang: आज है पूर्वाषाढ़ नक्षत्र और सिद्धि योग, जानें क्या है शुक्रवार का पंचांग

Aaj ka Panchang: हिंदू पचांग को वैदिक पंचांग भी कहा जाता है. पंचांग के माध्यम से ही काल व समय की गणना की जाती है. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से एक माह में तीस तिथियां होती हैं, जो दो पक्षों में विभाजित होती हैं. ऐसे में जानें 17 फरवरी शुक्रवार का पंचांग.  

 

Panchang: आज है पूर्वाषाढ़ नक्षत्र और सिद्धि योग, जानें क्या है शुक्रवार का पंचांग

Aaj ka Panchang 17 February 2023: आज 17 फरवरी को दिन शुक्रवार और माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है जो कि रात 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगी. इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी. इसके साथ ही आज पूर्वाषाढ़ नक्षत्र और सिद्धि योग है. 

आज की तिथि: एकादशी
आज का वार: शुक्रवार
आज का पक्ष: कौलव
आज का करण: कौलव 
आज का नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा
आज का योग: सिद्धि

ये भी पढ़ें- Maha Shivratri 2023: महाशिवरात्रि पर पहने इस रंग के कपड़े, महादेव की बरसेगी कृपा!

दुष्ट मुहूर्त- 9:12 से 9:48 तक  रहेगा. 
कुलिक- 9:15 से 9:53 तक रहेगा. 
कंटक- 1:42 से 2:25 तक रहेगा. 
यमघण्ट- 4:24 से 3:24 तक रहेगा. 
राहुकाल- 11:10 से 12:35 तक रहेगा. 
यमगंड- 3:25 से 4:48 तक रहेगा.
गुलिक काल- 8:24 से 9:43 तक रहेगा. 

क्या होता है पंचांग? 
सरल भाषा में कहा जाए तो पंचांग महीने की तीस तिथियों से और पांच अंगों से मिलकर बनता है, लेकिन इसमें सबसे महत्वपूर्ण होते हैं पांच अंग वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण. वैसे तो कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 दिन होते हैं तो किसी महीने में 30, लेकिन अगर हम हिंदी कैलेंडर की बात करें तो इसके हिसाब हर माह में 30 दिन ही होते हैं, जिन्हें हम तिथि बोलते हैं. 

ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं. जो कि 15-15 दिन के होते हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रियोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. पंचांग इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. जी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता.)

WATCH LIVE TV

Trending news