Panchang: आज है हस्त नक्षत्र और धृति योग, जानें क्या कहता है शुक्रवार का पंचांग?
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1565240

Panchang: आज है हस्त नक्षत्र और धृति योग, जानें क्या कहता है शुक्रवार का पंचांग?

Aaj ka panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग भी कहा जाता है. पंचांग के माध्यम से ही काल व समय की गणना की जाती है. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से एक माह में तीस तिथियां होती हैं, जो दो पक्षों में विभाजित होती हैं. ऐसे में जानें 10 फरवरी शुक्रवार का पंचांग.

Panchang: आज है हस्त नक्षत्र और धृति योग, जानें क्या कहता है शुक्रवार का पंचांग?

Aaj ka Panchang 9 February 2023: आज 9 फरवरी को दिन शुक्रवार और माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है जो कि रात 11 बजकर 08 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी. इसके साथ ही आज हस्त नक्षत्र और धृति योग है. 

आज की तिथि: चतुर्थी
आज का वार: शुक्रवार
आज का पक्ष: कृष्ण
आज का करण: बालव 
आज का नक्षत्र: हस्त
आज का योग: धृति 

ये भी पढ़ें- Holi 2023: कब उड़ेगा होली का रंग और कब होगा होलिका दहन, जानें शुभ मुहूर्त और शुभ दिन

दुष्ट मुहूर्त- 8:25 से 9:40 तक  रहेगा. 
कुलिक- 9:05 से 10:48 तक रहेगा. 
कंटक- 8:52 से 9:39 तक रहेगा. 
यमघण्ट- 4:27 से 5:57 तक रहेगा. 
राहुकाल- 10:52 से 12:28 तक रहेगा. 
यमगंड- 3:05 से 4:35 तक रहेगा.
गुलिक काल- 8:07 से 9:38 तक रहेगा. 

क्या होता है पंचांग? 
सरल भाषा में कहा जाए तो पंचांग महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों से मिलकर बनता है, लेकिन इसमें सबसे महत्वपूर्ण होते हैं पांच अंग वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण. वैसे तो कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 दिन होते हैं तो किसी महीने में 30, लेकिन अगर हम हिंदी कैलेंडर की बात करें तो इसके हिसाब हर माह में 30 दिन ही होते हैं, जिन्हें हम तिथि बोलते हैं. 

ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं. जो कि 15-15 दिन के होते हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रियोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. पंचांग इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. जी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता.)

WATCH LIVE TV

Trending news